विधायक जीवनजोत कौर के पीए पर दुकानदार से मारपीट का केस दर्ज

by

4.50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद; पेट पर किरच से दो वार करने का आरोप, घायल अस्पताल में भर्ती

अमृतसर। अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर के पीए मनिंदर सिंह समेत कुछ लोगों के खिलाफ दुकानदार से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव पाखरपुरा निवासी 43 वर्षीय अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर को रामबाग चर्च के सामने स्थित बाजार में सामान खरीदते समय कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान उनके पेट पर किरच से दो वार किए गए, जिससे वह घायल हो गए।

अश्वनी कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। शिकायत के मुताबिक, बाजार में उनकी मुलाकात सुच्चा सिंह, उसके बेटे राणा, हरप्रीत सिंह, दामाद मनिंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति से हुई। आरोप है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई और फिर हमला कर दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, राणा और सुच्चा सिंह ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि मनिंदर सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान हरप्रीत सिंह ने किरच से उनके पेट के दाईं ओर दो वार किए।

घायल अश्वनी कुमार को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गुरु नानक अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

4.50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर रंजिश का आरोप

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन के जेठ सुच्चा सिंह को 4.50 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। अश्वनी कुमार ने इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया है।

थाना ए डिवीजन के एएसआई भरतराज सिंह के अनुसार, घायल के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 109, 190, 191(3) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू धमाके वाली जगह पर पहुंचे….कहा-पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं उपद्रवी

पटियाला, 29 अप्रैल । केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को उस जगह पर पहुंचे, जहां पर जोरदार धमाका हुआ था। यह धमाका पटियाला के बथोनिया गांव के पास राजपुरा-शंभू रेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क पर कूड़ा बीनने वाले पूर्व IPS को मिलेगा पद्मश्री

चंडीगढ़ :  पिछले साल एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इमसें एक 88 वर्षीय बुजुर्ग चंडीगढ़ की सड़क पर कचरा बीनते दिखे। वे इस उम्र में हर रोज सड़क से कचरा उठाकर...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय वार मैमोरियल में कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेशाब में दिखे ये 5 संकेत : 400 के पार पहुंच चुका है ब्लड शुगर

आधुनिक समय में डायबिटीज काफी ज्यादा कॉमन बीमारी हो चुकी है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को खोखला कर देती है। डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है, अगर...
Translate »
error: Content is protected !!