विधायक पठानिया ने आईटीआई शाहपुर के दीक्षांत समारोह में की शिरकत : तकनीकी शिक्षा को बनाया जाएगा रोजगारोन्मुखी: पठानिया

by
टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स तथा आईओटी स्मार्ट सिटी ट्रेड का किया शुभारंभ
शाहपुर , 07 अक्तूबर। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल प्रमाणपत्र प्रदान करने बल्कि मानवीय मूल्यों को विकसित करने और छात्रों को वास्तविक जीवन में कौशल प्रदान करने में एक संस्थान की भूमिका को याद करने का एक ऐतिहासिक अवसर होता है ताकि वे अपने पैरों पर आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान, गर्व और गरिमा के साथ खड़े हो सकें।
विधायक ने कहा कि यह संस्थान बहुत ही पुराना है और हजारों लोग यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना अपना जीवन यापन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट सेल को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें ।उन्होंने कहा कि संस्थान के भवन तथा आधुनिक वर्कशॉप के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है । नई तकनीक के ट्रेड शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है ।
केवल पठानिया ने कहा कि शीघ्र ही आईटीआई की बिजली की समस्या में सुधार किया जाएगा । उन्होंने एटीसी, आईटीआई तथा रावमापा के शिक्षविदों से आपसी समन्वय से बच्चों का सर्वागीण विकास सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया । उन्होंने कहा कि बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए यह गौरव के क्षण हैं । उन्होंने बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि यह प्रयास किये जायेंगे की विभिन्न कम्पनियां यहाँ आकर केम्पस इंटरव्यू कर बच्चों को दीर्घकालिक रोजगार उपलब्ध करवाएं ।
उन्होंने आईटीआई तथा एटीसी परिसर में 4 फ्लड लाइट लगाने की घोषणा की ।इस अवसर पर आईटीआई तथा आईएमसी स्टाफ द्वारा आपदा राहत के लिए एक लाख का चेक भेंट किया गया । इस दीक्षांत समारोह में विधायक द्वारा 90 एक तथा दो वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों को प्रमाणपत्र भेंट किये गए । इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया ।
विधायक केवल पठानिया ने 10 लाख से बने हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का विधिवत शुभारंभ किया । उन्होंने आज इस आईटीआई में दो नए ट्रेड टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स (दो वर्ष) तथा आईओटी स्मार्ट सिटी(एक वर्ष) का विधिवत शुभारंभ भी किया ।इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स बेसिक इलेक्ट्रिकल तथा बेसिक ऑटोमोबाइल की शुरुआत भी की । संस्थान के प्रधानाचार्य ई० चौन सिंह राणा ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया । उन्होंने संस्थान की विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी ।संस्थान के प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एवं ब्लॉक काँग्रेस प्रधान सुरजीत राणा ने संस्थान के बारे में कहा कि यह संस्थान प्रदेश का सबसे पुराना संस्थान है ।1962 में दो ट्रेड से शुरू हई इस आईटीआई में वर्तमान में 30 ट्रेडों में लगभग 1470 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । आईएमसी के अन्य सदस्यों प्रदीप बलोरिया तथा अश्विनी चौधरी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे । ग्रुप अनुदेशक मनोज सिंह ने मंच संचालन किया । इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुशील शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, एटीसी प्रभारी डॉ रवि शर्मा,बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, बीडीओ कंवर सिंह ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा ,अधिशासी अभियंता गज प्रोजेक्ट सुभाष शर्मा ,प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, शमसेर चौधरी , रवि राणा, अजय समयाल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सरिता सैनी, डीडी शर्मा,अश्वनी चौधरी, जिप सदस्य रितिका शर्मा तथा नीना ठाकुर, सुशील शर्मा, आईएमसी सदस्य प्रदीप बलोरिया तथा विनय , वरयाम सिंह, विभिन्न पंचायतों के प्रधान बीडीसी सदस्य,नप शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया , संस्थान का समस्त स्टाफ, बच्चों के अभिवावक, बच्चे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित : गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में नशामुक्त अभियान के तहत

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  ऊना 14 मार्च: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लगभग 6000 मणिमहेश यात्रियों को बसों व टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला : 20 बसें चलाई गईं जिनमें 17 पठानकोट और शेष बसें भेजी गईं कांगड़ा व देहरा

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी कि चंबा में फंसे लगभग 6 हजार यात्रियों को निजी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन जवालामुखी उपमंडल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन और सहायिका के 17 पद...
Translate »
error: Content is protected !!