विधायक पठानिया ने नरेटी में भारी बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा : प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की फौरी राहत, राशन किट्स की वितरित

by

सीएम के कुशल प्रबंधन की नीति आयोग ने भी की सराहना: पठानिया
धर्मशाला, 24 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विस क्षेत्र के नरेटी में भारी बरसात से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की फौरी राहत एवं राशन किट्स उपलब्ध करवाई गई। उपमंडल प्रशासन को प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश भी दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि नरेटी के पुरूषोतम चंद तथा जोगिंद्र सिंह के मकान भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे जिन्हें फौरी राहत सरकार की ओर से दी गई है तथा इनके पुनर्वास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता मेरा परिवार है मैं अपने परिवार के साथ दुःखद घड़ी में हमेशा खड़ा रहूँगा।हिमाचल में इतनी बड़ी त्रासदी हुई जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिन रात करके प्रदेश की जनता के साथ प्रभावित लोगों के साथ मौके पर खड़े दिखे जिसके चलते ही वर्ल्ड बैंक के बाद अब नीति आयोग ने भी राज्य में आपदा की स्थिति से प्रभावशाली तरीके से निपटने में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल प्रबंधन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी ने एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की। पत्र में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार, आपदा प्रबंधन टीमों सहित अन्य सभी हितधारक, जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में आपदा के डे वन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग की तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई यही नहीं राहत मैन्युअल में मुआवजा राशि भी पांच से दस गुणा तक बढ़ा कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है। इस अवसर पर एसडीएम करतार चंद, तहसीलदार राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलोरिया भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश ने कहर बरपा दिया : कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत, प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा दिया है। शिमला के कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत हुई है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जगराई नाला में बादल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा योजनाओं की जानकारी को लगेंगे शिविर

एएम नाथ। चंबा, 3 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा   संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर विकासखंड सलूणी, चंबा तथा भटियात  में जागरूकता शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!