विधायक रोड़ी पर हमला करने के चारों आरोपियों में से एक ग्रिफतार तीन फरार,पुलिस ने विधायक पर हमला करने में उपयोग की गई कार व अन्य वारदात में उपयोग किया मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद किया

by

होमगार्ड पर किया हमला, तेजधार दातर लगा राईफल पर, राईफल टूटी
गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर से विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी की कल देर रात गाड़ी को टक्कर मार कर तेजधार हथियारों से हमला करने के चार आरोपियों में से एक को पुलिस ने ग्रिफतार कर लिया तो तीन फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके ईलावा वारदात में उपयोग की गई कार और अन्य वारादात में उपयोग किया ँमोटरसाईकल पुलिस ने बरामद कर लिया। भागते एक आरोपी ने पुलिस के होमगार्ड पर तेजधार हथियार से हमला किया लेकिन राईफल पर हथियार लगने से राईफल टूट गई और होमगार्ड बच गया।
आप के विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी अपने साथियों सहित कल रात पौने गयारह वजे निजी कार में बंगा से गढ़शंकर अपने घर के लिए आ रहे थे। जव वह गढ़शंकर शहर में निरंकारी भवन के निकट पहुंचे तो उनकी कार को सफैट रंग की इटीयोस नंबर सीएच-01-बीबी-7627 ने साईड से टक्कर मारी और सपीड कम होते ही उसमें चार युवक उतरे और विधायक की गाड़ी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया लेकिन विधायक रोड़ी ने गाड़ी वहां से भगा ली और वच निकले तो चारों युवक भाग निकले। इस दौरान विधायक रोड़ी ने डीएसपी व एसएचओ को सूचित किर दिया। कुछ दूरी पर ही पुलिस को देख कर उकत युवक कार को सडक़ पर छोड़ कर फरार हो गए। जिसके बाद उकत युवको ने कुछ दूरी पर किसी का पैसन प्रो मोटरसाईकल नंबर पीबी-32के-1757 चंडीगढ़ रोड़ पर गांव बगवाई के निकट टाटा सफारी पीबी-02-एकयू-2151 के आगे फेंक कर लूटने की कोशिश की। उकत टाटा सफारी को दीपक कुमार पु बलविंदर सिंह निवासी राजधान थाना टाडां चला रहा था और वह अपने ससुर को पीजीआई दवाई लेने जा रहा था। इस दौरान पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई तो आरोपी युवक खेतों की और भागने लगे। इस दौरान होमगार्ड बलवीर सिंह पर एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया तो उकत तेजधार हथियार उसकी राईफल पर लगा और राईफल टूट गई। इस दौरान पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव सीचेवाल, थाना लोहिया जिला जालंधर को पकड़ लिया।
एसपी डी मनदीप सिंह ने प्रैस कान्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ दोनों बारदातों दौरान पाला पुत्र मंगत राम , लाभा पुत्र काका तथा मनी निवासी सीचेंचाल, थाना लोहिया, जिला जालंधर शामिल थे। उन्होंने कहा कि जसप्रीत सिंह जस्सा पुत्र गुरदेव सिंह को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इटियोस कार उकत आरोपियों ने जालंधर से चोरी की थी और उसके बाद उसे मलसीहां अनाज मंडी पर खड़ी रखी। आज उकत आरोपियों ने 15 सौ रूपए का एक पैट्रेाल पंप से तेल डलवाया लेकिन विना पैसे दिए भाग निकले थे तो इसके बाद बंगा के पास किसी का इन्होंने ने मोवाईल भी छीना था। मोटरसाईकल उन्हें कहां से मिला और किसका है इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया जसप्रीत सिंह जस्सा का पाला चचेरा भाई है और मनी पाला का रिशतेदार है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा तहत मामला दर्ज किया गया है।
विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी पंजाब में कानून व्यस्था चरमरा चुकी है। विधायक पर हमला हो सकता है तो आम लोगो कैसे सेफ हो सकते है। अकाली दल की सरकार समय थानेदारों पर हमले होते थे तो अव विधायक पर हो गया। जिससे साफ हो गया सरकार फैल है और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही। सडक़ों पर निकलना भी अव लोगो के लिए खतरा बन चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया

गढ़शंकर : भारतीय खाद्य निगम के भंडारण(डिपो) गढ़शंकर में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़शंकर के विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा , सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया गया। भारतीय खाद्य निगम दुआरा चलाई...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमएससी कैमिस्ट्री के तीसरे समैस्टर का नतीजे में अलका प्रथम

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमएससी कैमिस्ट्री के तीसरे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने बताया कि एमएसी...
article-image
पंजाब

पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, विपक्षी दलों के आरोप बेबुनियाद : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, 23 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वे कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देश भर में हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश

3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!