विधायक रौड़ी ने विधानसभा में हलके मेंरिक्त पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने चल रहे पंजाब विधान सभा के इजलास दौरान हलके में विभिन्न रिक्त पदों विशेष रूप से पंचायत सचिवों के पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने कहा कि उनके हलके में कुल 145 पंचायतें हैं और 28 पंचायत सचिवों के पद हैं और केवल 2 पंचायत सचिव ही कार्यरत हैं जिनमें से एक बीमार चल रहा है। इस पर स्पीकर ने आश्वासन देते कहा कि शीघ्र ही स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। विधायक द्वारा पदों को पूरा करने के निश्यित समय का विश्वास दिलाने जाने की मांग की। स्पीकर ने कहा कि नई भर्ती का मामला हाईकोर्ट में होने के चलते पद खाली हैं। विधायक रौड़ी ने कहा कि पूरे मालवा क्षेत्र में पंचायत सचिवों के पद सरप्लस हैं जबकि दोआबा के क्षेत्र में अधिक पद खाली हैं, उन्होंने मांग की कि उधर से पदों को शिफ्ट कर इधर के पद भरे जाएं। स्पीकर द्वारा मामले के  समाधान का आश्वासन दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुकान या संस्थान का नाम ऊपर की ओर पंजाबी भाषा में लिखा होना जरूरी : 1000 रुपये का जुर्माना और उसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 2000 रुपये का लगाया जाएगा जुर्माना

 होशियारपुर, 18 जनवरी:   राज्य सरकार द्वारा मातृभाषा को उचित सम्मान देने के लिए श्रम विभाग का अधिनियम पंजाब राज्य दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (प्रथम संशोधन) नियम-2023 अस्तित्व में लाया गया है। यह अधिनियम पंजाब...
article-image
पंजाब

चाहल पुरी प्रदेश भाजपा पंजाब के सचिव पंचायती राज सेल नियुक्त

ओंकार सिंह चौहान पुरी 2 जिलों के प्रभारी भी नियुक्त गढ़शंकर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पंचायती राज साल की एक बैठक भाजपा मुख्य कार्यालय में हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता...
article-image
पंजाब

स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा ने की शमा रौशन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी मेल रोड में स्कूल की प्लैटिनम जुबली समारोह का आग़ाज़ पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री विजय कुमार चोपड़ा ने शमा रौशन...
Translate »
error: Content is protected !!