विधायक विक्रमादित्य सिंह : कांग्रेस सरकार बनते ही करेंगे ओपीएस बहाली

by

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में कांग्रेस के युवा नेता एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में ओ.पी.एस. बहाली की जाएगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में अपने मेनिफेस्टो में जम्मू-काश्मीर की तर्ज पर सेब का एमएसपी लेकर आएगी। ताकि यहां की बागवानी को बल मिले और बागवानों को इसका फायदा पहुंचे।

विक्रम आदित्य सिंह मंगलवार को आनी उपमंडल में कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गई किसान बागवान आक्रोष रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सिंह सरकार ने कीटनाशक और एचपीएमएस में सी ग्रेड सेब के लिए एमएसपी निर्धारित किया था। किसानों के लिए सब्सिडी प्रदान की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने कार्टन पर जीएसटी बढ़ा दिया। जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़कर पहले 18 प्रतिशत किया और उसके बाद जनता को गुमराह करने के लिए 18 प्रतिशत से 6 प्रतिशत कम करने का कैबिनेट में फैसला लिया।

इस दौरान आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी है। प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता परस राम, अतुल शर्मा एवं बसीं लाल मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून कमजोर नहीं है, लेकिन महिलाएं अपनी इच्छा शक्ति रखें मजबूत : ममता कुमारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ , धर्मशाला, 9 दिसम्बर: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल चम्बा की गुंजन 96.4% अंक लेकर रही प्रथम : स्कूल के 11 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर हुए पास 

स्कूल प्रबंधक संजीव सूरी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की एएम नाथ। चम्बा  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा की परीक्षा में...
हिमाचल प्रदेश

दवाई असली है या निकली, QR कोड से चलेगा पता : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया

नालागढ़ : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम पहली जनवरी 2023 से लागू हो गया है। QR कोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया पीएम विश्वकर्मा योजना और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ :13 हजार करोड़ की पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण – अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला 18 सितम्बर – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की...
Translate »
error: Content is protected !!