विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया : अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया

by

जालंधर। पंजाब के जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल (अब भाजपा में) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन आज उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव खत्म होते ही अंगुराल ने भाजपा से दूरी बना ली थी। आपको बता दें कि अंगुराल ने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है।

अंगुराल ने पत्र में कहा है कि अगर अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता तो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में दोबारा चुनाव कराने पड़ते, जिससे सरकार का चुनाव खर्च भी बढ़ जाता। यही वजह है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को अंगुराल को बुलाया था।  लेकिन उससे पहले ही अंगुराल ने खुद अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। हालांकि इस संबंध में विधायक अंगुराल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अंगुराल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया है।

स्पीकर संधवा को भेजा था इस्तीफा :  बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले विधायक अंगुराल भाजपा में शामिल हुए थे और अगले ही दिन उन्होंने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अपना इस्तीफा भेज दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर नारेबाजी की थी। उन्हें पार्टी का गद्दार तक कहा गया था।

ऑपरेशन लोटस के मुख्य शिकायतकर्ता हैं शीतल अंगुराल :   पंजाब की राजनीति में भूचाल लाने वाले ऑपरेशन लोटस के मुख्य शिकायतकर्ता हैं शीतल अंगुराल। करीब डेढ़ साल पहले ऑपरेशन लोटस मामले में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगुराल और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने बयान दर्ज कराए थे।

मोहाली थाने में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई थी। लेकिन डेढ़ साल की जांच के बाद भी विजिलेंस जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे इस मामले में किसी का नाम सामने आ सके। उधर, भाजपा में शामिल होने के बाद शीतल अंगुराल ने कल कहा कि वह जल्द ही ऑपरेशन लोटस मामले में क्या हुआ, इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बी.बी.एम.बी. कर्मचारी संगठन ने तलवाड़ा अस्पताल को मेडिकल कॉलेज स्कीम में में तब्दील करने हेतु सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर 10 मई : बी.बी.एम.बी. कर्मचारी संगठन तलवाड़ा ने प्रसिद्ध समाज सेवी अशोक सभरवाल के माध्यम से भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की और उन्हें तलवाड़ा अस्पताल को केंद्र सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब

जालंधर वैस्ट चुनाव प्रचार की कमान संदीप पाठक को : सीएम मान जालंधर में आप के प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। इस बार पार्टी सीएम के अलावा किसी और को चुनाव की कमान सौंपकर नया प्रयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
article-image
पंजाब

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मुफ्त कोचिंग ले रही छात्राओं के साथ डिप्टी कमिश्नर ने किया संवाद

होशियारपुर, 21 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिला प्रोग्राम अधिकारी के नेतृत्व में उदय अकादमी (ज्ञानम) के माध्यम से होशियारपुर जिले की 70 लड़कियों को एसएससी, यूपीएससी, आईबीपीएस, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!