विधायकों में मंत्री बनने की शुरू होड़ : सुक्खू मंत्रिमंडल में हलचल

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं, और इस मौके पर कांग्रेस के विधायकों में मंत्री बनने की रेस शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल में एक पद खाली है, जिसे भरने के लिए कई विधायक सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में कहा कि इस खाली पद को भरने के लिए हाईकमान से स्वीकृति ली जाएगी।

मंत्री पद के लिए हुई प्रतिस्पर्धा तेज :  कांग्रेस पार्टी में मंत्री पद के लिए प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री और नौ मंत्री हैं, और नियमों के अनुसार इस कैबिनेट में केवल 12 सदस्य हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में कुछ नए मंत्री भी बनाए गए हैं, लेकिन अब एक पद बाकी है, जिसे लेकर विधायक सक्रिय हैं।

सामने आए क्षेत्रीय संतुलन के मुद्दे :  विधायकों के बीच वरिष्ठता, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों से मंत्री पद के लिए दावेदारी की जा रही है। मंडी क्षेत्र में वर्तमान में एक मंत्री हैं, लेकिन कुल्लू और लाहौल-स्पीति से भी दावेदार सामने आ रहे हैं। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और महिला विधायक अनुराधा राणा की दावेदारी अधिक मजबूत मानी जा रही है।

सुक्खू सरकार कब तक भरेगी पद :  इस स्थिति में मुख्यमंत्री को यह तय करना होगा कि कौन से विधायक को मंत्री बनाया जाए, ताकि किसी को नाराज न किया जा सके। अब देखना यह है कि सुक्खू सरकार कब इस पद को भरने का निर्णय लेती है और किस विधायक को मंत्री बनने का मौका मिलता है। यह राजनीतिक हलचल प्रदेश में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की सियासत में नई हलचल : क्या फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? PM मोदी-सुखबीर बादल मुलाकात से बढ़ी अटकलें

नई दिल्ली: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अकाली दल प्रमुख सुखबीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैश से भरे 156 बैग बरामद, जिसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली : इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी

रांची :  शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में झारखंड और ओडिशा में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स...
पंजाब

सुशील कालिया आत्महत्या मामले : पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी, राजकुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अक्षय शर्मा सहित दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर में कांग्रेस से पूर्व पार्षद सुशील कालिया आत्महत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को सुसाइड नोट में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिछले 2...
article-image
पंजाब

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 तक दिए 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जेः निकास कुमार

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार की अध्यक्षता में जिले की लीड बैंक पंजाब नैशनल...
Translate »
error: Content is protected !!