विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें : जिला परिषद सिरमौर अध्यक्ष शिवानी

by
नाहन 22 जुलाई। जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष शिवानी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद भवन के सभागार में नवगठित जिला परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष जिला परिषद ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों तथा अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की जनता ने सभी सदस्यों को आशा और विश्वास के साथ इस सदन में भेजा है, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सभी का दायित्व है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से सहयोग की अपील की।May be an image of studying, dais and text
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ को मिल सके।
बैठक मंे गत बैठक के आय व्यय का अनुमोदन, वित वर्ष 2026-27 के बजट अनुमोदन तथा मनरेगा/वीबीजी-रामजी के तहत 501 करोड़, 47 लाख, 18 हजार के 32 हजार, 499 प्रस्तावित विकास कार्य के अनुमोदन के अतिरिक्त 15वें वितायोग के तहत अनुदान राशि पर भी चर्चा की गई।
बैठक में पेयजल, सड़क, विद्युत समस्या इत्यादि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।May be an image of one or more people, people studying, hospital and text
जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुुर ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एकता काप्टा, एएसपी योगेश रोल्टा, उपाध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर बलदेव भण्डारी, जिला परिषद सदस्य तथा सभी पंचायत समितियों के अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में दो अक्तूबर को सीर उत्सव का आयोजन : मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ।  बिलासपुर 10 सितंबर :  उपमंडल घुमारवीं में 2 अक्टूबर 2024 यानि गांधी जयंती के दिन एक दिवसीय सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी उप मंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने मंगलवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी के बीच कहासुनी ने लिया खूनी रूप : पत्थर से वार कर पति की हत्या का आरोप

फोटोग्राफी कर परिवार का पालन-पोषण करता था कुंजलाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया; पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव एएम नाथ। खज्जियार (चंबा) हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर करने को प्रशिक्षित की जा रही महिलाएं : अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की बतौर मुख्य शिरकत चंबा, 29 नवंबर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के...
हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिंग चालान पर वसूल किये पौने दो लाख

ऊना, 9 फरवरी – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमेश चन्द कटोच एवं सहायक परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चैधरी ने मुस्तैदी दर्शाते हुए मंगलवार को प्रातः 6 बजे बड़ी कार्यवाही करते हुए संतोषगढ़ व मैहतपुर क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!