विशेष अभियान के तहत 636 राजस्व मामलों का किया समाधान : DC मुकेश रेपसवाल

by

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा, 13 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र चम्बा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में विशेष राजस्व लोक अदालत के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि विशेष राजस्व लोक अदालत के अंतर्गत जिले में अब तक कुल 636 राजस्व मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इनमें 141 तकसीम, 195 सीमांकन तथा 200 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल हैं।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान गत सप्ताह के निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित समाधान को लेकर उपमंडल दंडाधिकारियों तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को प्रति सप्ताह लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तीन माह की विशेष अभियान अवधि के दौरान पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। आठ वर्ष से अधिक अनुभव वाले पटवारियों को राजस्व मामलों के समाधान हेतु अधिकृत करने तथा एक वर्ष तक के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को राजस्व मामलों के निस्तारण के उपरांत संबंधित डाटा को राजस्व प्रबंधन प्रणाली में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण से संबंधित मामलों के प्रभावी समाधान के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी न दें, भाजपा जानती है तानाशाहों से काम लेना : सांसद अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चला रहे हैं। भाजपा सांसद अनुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी सुदृढ़ सड़क व पुल नेटवर्क की बड़ी सौगात : सांसद कंगना रनौत

मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर चार नए पुलों से सेना व पर्यटन दोनों को मिलेगा नया संबल एएम नाथ। शिमला : भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित* एएम नाथ।  बैजनाथ, 26 दिसंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें...
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

ऊना, 16 जून – हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने...
Translate »
error: Content is protected !!