विश्व जनसंख्या दिवस पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

योगेश चौहान/अर्की : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, कोटली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में किया गया। इसका उद्देश्य होमगार्ड अधिकारियों को बढ़ती जनसंख्या, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अर्की के एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सर्विसेज के काउंसलर डॉ. विजय कुमार शांडिल ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का सीधा प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार, प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण तथा देश के समग्र विकास पर पड़ता है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन अपनाना तथा छोटे परिवार की अवधारणा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल, महिलाओं एवं किशोर स्वास्थ्य तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध निःशुल्क परिवार कल्याण सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जनसंख्या नियंत्रण के प्रति स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड अधिकारियों ने जनसंख्या स्थिरीकरण, महिलाओं के सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा तथा स्वस्थ परिवार के महत्व पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा वैज्ञानिक एवं सरल तरीके से समाधान किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. विजय कुमार शांडिल ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य केवल बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता और परिवार नियोजन के प्रति जागरूक बनाना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से समाज में “छोटा परिवार, स्वस्थ परिवार” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपए नकद बरामद

डॉक्यूमेंट्स पेश नहीं कर सका चालक एएम नाथ। चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास लगाए गए नाके के दौरान एक कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के हर कोने में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

कैबिनेट मंत्री ने शिमला-2 अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत शिमला, 18 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!