विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी कजाकिस्तान रवाना- जगदीश ठाकुर

by

बिलासपुर, 01 जुलाई : प्रदेश दिवयांग कल्याण संघ के महासचिव जगदीश ठाकुर ने आज यंहा जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप 2023 ( पुरुष एवं महिला वर्ग ) में कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में 03 जुलाई से 08 जुलाई 2023 को आयोजित हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बंगलूरू से रवाना हो चुके है यह खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होने बताया कि 03 से 08 जुलाई 2023 के बीच में विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप 2023 कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में आयोजित हो रही, इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 03 खिलाड़ी जिनमें महिला वर्ग में श्रीमती रचना कुमारी जिला बिलासपुर, सुश्री माला भगती जिला किन्नौर एवं पुरुष वर्ग में श्री युधिष्ठिर कुमार जिला किन्नौर से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगें तथा अपनी प्रतिभा का दमखम दिखायेंगे। उन्होने बताया कि आज 01 जुलाई को सुबह भारतीय टीम बंगलुरु से कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना के लिए रवाना हो गई है। प्रदेश दिवयांग कल्याण संघ के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनायें दी और कहा कि यह प्रदेश के दिव्यांग खिलाडियों के लिए गौरव का क्षण है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद : सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा 4 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न की घटना आई सामने

जोगेंद्रनगर :  शिमला जिले के चौपाल के एक स्कूल में 11 छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के एक दिन बाद मंडी जिले के जोगेंद्रनगर क्षेत्र की लडभड़ोल तहसील के एक सरकारी स्कूल के केंद्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में आज नहीं होगा Blackout : बदला गया Mock drill का समय…..अब 3 जून को होगी Mock drill

पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में आज मॉक ड्रिल की तैयारी की गई थी, लेकिन पंजाब में निर्धारित मॉक ड्रिल को अब स्थगित कर 3 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस मॉक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी द्वारा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए समाधान शिविरों का आयोजन

नगर निगम बद्दी द्वारा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए समाधान शिविरों का आयोज बद्दी, 3 मार्च (तारा) नगर निगम बद्दी द्वारा निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों की समस्याओं के समाधान...
Translate »
error: Content is protected !!