विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

by
एएम नाथ।  गोहर 8 मई।  विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में सर्व स्वयंसेवियों, स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
शिविर का शुभारम्भ एसडीएम गोहर देवी राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया ने उपस्थित लोगों को रेड क्रॉस की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए इसे समाज के प्रति एक प्रेरणादायक योगदान बताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स समेत सभी कर्मियों का वेतन जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी, 8 सितंबर :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स कर्मियों को सरकार समय से मानदेय जारी करे। जल रक्षकों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत् एएम नाथ। चम्बा जिला कोषाधिकारी गिरिजा मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोष कार्यालय चंबा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय सदस्यों व अध्यक्षों, दूसरी बीडीसी प्रमुखों और तीसरी ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ सतपाल सत्ती ने की बैठक

ऊना : छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा गगरेट विकास खण्ड में नगर पंचायत गगरेट व दौलतपुर चैक के नवनिर्वाचित शहरी स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!