विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विश्वास फाउंडेशन सम्मानित, मानव सेवा के कार्यों को मिली सराहना

by

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा लोक भवन, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया था।
गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से संचालित विश्वास फाउंडेशन को स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान जागरूकता तथा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास एवं संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन द्वारा आयोजित नियमित रक्तदान शिविरों, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने तथा समाज सेवा के विभिन्न अभियानों की विशेष रूप से सराहना की गई। विश्वास फाउंडेशन लंबे समय से मानव सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर डीसी चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव, पंजाब स्टेट रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों तथा भाजपा नेता संजय टंडन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ और पांच साल के बच्चे को थाने ले गई पुलिस : पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अब उठाए सवाल,

चंडीगढ़ :  पंजाब में पुलिस कार्रवाई के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक मामले में सख्त रुख अपनाया है। मोहाली निवासी एक दंपति को जमानती अपराध...
article-image
पंजाब

दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले जिले के लाभार्थियों के फार्म भरवा कर वैरीफिकेशन यकीनी बनाए पावर कार्पोरेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करवाने के दिए निर्देश कहा जिले के 34576 लाभार्थियों के करीब 21...
article-image
पंजाब

Seminar Organized by the Disabled

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.6 : Seminar Organized by the Disabled Person’s Welfare Committee on Teacher’s Day On the occasion of Teacher’s Day, the Disabled Persons Welfare Committee, an organization working for the well-being of differently-abled individuals,...
Translate »
error: Content is protected !!