विस सत्र के लिए बुधवार को रणनीति बनाएगा भाजपा विधायक दल : जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। धर्मशाला में 26 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को शिमला में होगी। इस बैठक में आगामी सत्र के लिए व्यापक रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे, जबकि पार्टी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वर्तमान कांग्रेस सरकार के कामकाज की विस्तृत समीक्षा होगी और सत्र के दौरान विपक्ष को किस मुद्दे पर कितना आक्रामक रुख अपनाना है, इस पर विचार-विमर्श होगा।
धर्मशाला के तपोवन में होने वाला शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रस्तावित है। सरकार की ओर से इस बार 8 बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है। विपक्ष का प्रयास रहेगा कि हर दिन सरकार को घेरने के लिए ठोस मुद्दे और तथ्य पेश किए जाएं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी का फोकस उन मुद्दों पर अधिक रहेगा जिन्हें वह लंबे समय से उठा रहे हैं। कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध, कर्मचारी और पेंशनरों से जुड़े मसले, आर्थिक स्थिति और बढ़ता ऋण, विकास परियोजनाओं में सुस्ती, दुकानदारों, किसानों और युवाओं से जुड़े लंबित मामलों को लेकर विशेष योजना तैयार की जाएगी।
विधायक दल की बैठक में इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रतिदिन के हिसाब से एक संगठित रणनीति बनाने की योजना है, ताकि सत्र में सरकार को मजबूती से कटघरे में खड़ा किया जा सके। पार्टी नेतृत्व ने सभी विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे, ताकि सत्र को लेकर पार्टी की एकजुटता और तैयारी दोनों मजबूत दिखाई दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजभवन में बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा कंेद्र संगठन की सराहना करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी जंग : हिमाचल कांग्रेस ने फूंका बिगुल: सरकार बनी तो महिलाओं को 1500 रुपए मासिक ,300 यूनिट तक बिजली फ्री ,5 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

शिमला । हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी, चूंकि हिमाचल बिजली उत्पादक राज्य है। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
Translate »
error: Content is protected !!