वीजीटी पायलट परियोजना के कार्यान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

by
एएम नाथ। सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव की अध्यक्षता में आज यहां वेटीवर घास प्रौद्योगिकी (वीजीटी) पायलट परियोजना के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में एक दिवीसय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अजय यादव ने कहा कि प्रदेश में वेटीवर घास प्रौद्योगिकी के पायलट परियोजना के अंतर्गत राज्य आपदा प्रबंधन शिमला द्वारा ज़िला सोलन का चयन किया गया है। इस परियोजना के तहत सोलन ज़िला के शामती, सनवारा तथा मनसार क्षेत्र में भूस्खलन जैसी समस्या को रोकने के लिए वेटीवर घास रोपित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वेटिवर घास मिट्टी को स्थिर करने और भूमि कटाव को रोकने में सहायक सिद्ध होती है। यह घास भूस्खलन जैसी आपदा से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यशाला के उपरांत इस परियोजना के तहत पहले चरण में ज़िला के शामती, सनवारा तथा मनसार में वेटीवर घास लगाने के लिए जलवायु लचीलापन और स्थिरता संगठन (सी.आर.एस.आई.) तमिलनाडु से बाबू देवैर्राकम तथा इंडियन वीटीवर फाउंडेशन (आई.वी.एफ.) दिल्ली से डॉ. चन्दन घोष द्वारा इन क्षेत्रों का दौरा भी किया गया।
इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह शिक्षा क्रांति, सारथी सोसायटी, इनरव्हील सहित कृषि, बागवानी, वन, जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम सोलन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों से 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद कर किया गिरफ्तार

सोलन, 12 अप्रैल  । पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों से नालागढ़ पुलिस ने कार की तलाशी में हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है । जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में वीरवार देर शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त महिला योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरीपुर मे  स्थानीय महिलायों को विभागीय योजनाओं और अन्य विभाग के रिसोर्स पर्सन ने किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा  :   आज ग्राम पंचायत हरीपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास हि.प्र. से राकेश कुमार की अध्यक्षता में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!