वीरू हत्याकांड : तीन आरोपियों सहित टारगेट किलिंग गैंग के 8 गिरफ्तार : 10 पिस्तौल व कारतूस बरामद

by

पटियाला।संजय कॉलोनी निवासी नाबालिग वीरू सिंह के कत्ल के तीन आरोपितों सहित पटियाला पुलिस ने 9 सदस्य टारगेट किलिंग व रंगदारी गिरोह को पकड़ा है। मृतक के पिता पाली सिंह ने इलाके में अवैध हथियारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसके बाद सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली पटियाला ने ये संयुक्त कार्रवाई की है। डीआईजी कुलदीप चहल और एसएसपी पटियाला आईपीएस वरुण शर्मा ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों से कुल 10 पिस्तौल बरामद की गई हैं। इनमें 9 पिस्तौलें .32 बोर की हैं, जबकि एक विदेशी पिस्तौल PX5 (.30 बोर) है। इसके अलावा पुलिस ने 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह का सरगना बॉबी मोही, निवासी तफजलपुरा, पटियाला है, जो फिलहाल विदेश में बैठकर गिरोह का संचालन कर रहा था। बॉबी विदेश से अपने साथियों को टारगेट किलिंग, रंगदारी के लिए धमकियां देने और हमले करवाने के निर्देश देता था। फिलहाल बॉबी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में गुरप्रीत दुग्गल निवासी गोपाल कॉलोनी, डिंपल कौशल उर्फ डिंपी, ध्रुव, प्रथम उर्फ चाहत, सचिन गुप्ता, दीपांशु उर्फ दीशू, हुसनप्रीत सिंह उर्फ हुसन और शौकत अली उर्फ करन शामिल हैं।डीआईजी चहल ने बताया कि थाना कोतवाली प्रभारी जसप्रीत काहलो, सीआईए इंचार्ज परदीप बाजवा और एसआई गुरपिंदर चहल की टीम वीरू सिंह हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि गिरोह डकाला चुंगी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। एसपी डी गुरबंस बैंस और डीएसपी सतनाम सिंह की निगरानी में की गई छापेमारी में गिरोह को काबू कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एचडीसीए की सुरभि व अंजलि का अंडर-19 पंजाब एक दिवसीय टीम में हुआ चयन: डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  एचडीसीए की सुरभि व अंजलि के पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय टीम में चयन से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा....
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत : भारतीय समुदाय में शोक

एडमंटन। कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत की घटना ने वहां रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना रविवार, 16 अगस्त की...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ कार सवार गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 13 जून : माहिलपुर पुलिस ने कार सवार व्यक्ति युवराज भारती पुत्र अमरजीत कुमार निवासी महहला गोकलपुर, जंडियाला रोड थाना तरतारन से डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
पंजाब

न्यायपालिका की अवमानना ​​और सोनम वांगचुक की नजरबंदी के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

गढ़शंकर l देश में हुक्मरानों द्वारा लोगों में फैलाई जा रही नफरत, आतंक और सांप्रदायिक तत्वों, भारत के मुख्य न्यायाधीश का अपमान करने और केंद्र सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और लद्दाखी लोगों के...
Translate »
error: Content is protected !!