वृन्दावन यमुना नदी में नाव दुर्घटना बेहद दुखदायी : खन्ना

by

पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार का खन्ना ने जताया आभार
होशियारपुर 11 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मथुरा के वृंदावन में केशी घाट के पास यमुना नदी में एक नाव पलटने से लुधियाना के 10 पर्यटकों की मौत होने के समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
खन्ना ने कहा इस घटना से पूरे पंजाब में और समूह श्रद्धालुगणों में शोक की लहर है। खन्ना ने मृतकों की आत्मिक शांति के लिए भगवन से प्रार्थना करते हुए घायल लोगों के स्वास्थ्य की कामना की है। खन्ना ने इस दुःख की घडी में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पीड़ितों की मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। खन्ना ने मृतकों के परिवारों के साथ अपनी संवेदना प्रकट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस करेगी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा : समीक्षा के लिए 20 अगस्त को बुलाई बैठक

एएम नाथ । शिमला, 16 अगस्त । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों और जिला स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए 20 अगस्त को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। प्रदेश...
article-image
पंजाब

13,000 से ज्यादा गिरफ्तार, करोड़ों की हवाला 147 संपत्ति जब्त

चंडीगढ़  : पंजाब में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब सरकार की...
article-image
पंजाब

14 तक पुलिस रिमांड पर कैश चोरी का आरोपी कांस्टेबल हरप्रीत सिंह

बरनाला : बरनाला पुलिस ने अपने ही विभाग के कांस्टेबल को नकदी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। सिटी बरनाला थाने के मालखाने से नकदी चोरी करने के आरोप में कांस्टेबल हरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में स्लोगन राइटिंग मुकाबले करवाए

गढ़शंकर : माननीय इलेक्शन कमिशन की हिदायतों अनुसार डीएवी कालेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में ऐथीकल वोटिंग विषय पर स्लोगन राइटिंग के मुकाबले करवाए गए जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!