वेतन 25 अप्रैल को मंडल कार्यालयों को भेज दिया जाएगा आगे से वेतन भुगतान समय पर : पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद से मैनेजिंग डायरैक्टर ने कहा

by
मोहाली:    पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन के वफद की मैनेजिंग डायरैक्टर, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम बरेन्द्रपाल सिंह के साथ बैठक संपन्न हुई। संगठन चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष सतीश राणा व महासचिव नवजोत पाल सिंह ने बताया कि मार्च महीने का वेतन 25 अप्रैल को मंडल कार्यालयों को भेज दिया जाएगा तथा वेतन भुगतान आगे से समय पर किया जाएगा। उन्होंने हर प्रकार के बकाये जैसे ग्रेच्यूटी, लीव इनकैशमेंट, मैडिकल आदि तुरंत जारी करने संबंधी मैनेजिंग डायरैक्टर ने वित्तीय सलाहकार को आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि 15 फीसद कोटे के तहत जेई संबंधी पदोन्नतियां संबंधी फील्ड कार्यालयों से केस मंगवाई गए हैं और यह पदोन्नतियां वरिष्ठता के आधार पर की जाएंगी। इसी प्रकार उन्होंने मृतक मुलाजिमों के वारिसों को तरस के आधार पर नौकरी देना, बिल्डिंगों के किराये के मंजूरी एवं विभिन्न वर्गों की पदोन्नतियों के लिए अनुभव सीमा घटाने को लेकर भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि गुरदर्शन सिंह सीनियर सहायक (मृतक) की रिकवरी न करने बारे में संज्ञान लेते हुए मंडल इंजीनियर (अमला) को मौके पर हिदायत जारी की एवं दर्जा चार मुलाजिमों केो वर्दियां एवं गेहूं ऋण की अदायगी समय पर करने का भरोसा दिया गया। इस मौके पर मैनेजमेंट अधिकारी राजेश शर्मा, सतेन्द्र कौर, पूनम तोला, अमित कटोच, जसप्रीत सिंह, मनिन्द्रजीत खैहरा, राहुल पासवान, राजकुमार, सुमित सरीन, हरविन्द्र सिंह, मोहित कुमार, अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह व दानिश विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित  

गढ़शंकर :  स्थानीय नंगल मार्ग पर खानपुर स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 2...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की मान सरकार 7000 करोड़ रुपये का कर्ज 27 अप्रैल तक उठा चुकी

चंडीगढ़ :  पंजाब की भगवंत मान सरकार को खजाने की चिंताजनक हालत के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते  सरकार द्वारा चुनाव से पहले ढ़ी गई केजरीवाल की गारंटियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगत बेहद भावुक : राधा स्वामी डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान बाबा जी के एक इशारे पर रो पड़ी संगत

 ब्यास :  पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय...
article-image
पंजाब

Punjabi Cinema Is Breaking Barriers

“Punjabi Cinema Has the Power to Inspire Across Cultures” Punjabi Cinema’s Global Rise: A Special Discussion Hosted by Sanjiv Kumar with Karamjit Anmol Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.13 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar recently hosted...
Translate »
error: Content is protected !!