वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

by

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

लगातार हो रही बारिश के कारण हालत गंभीर

जम्मू में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। इसी बीच, चनैनी नाला में एक कार बह गई जिसमें तीन श्रद्धालु लापता हो गए हैं। इनमें से दो राजस्थान के धौलपुर और एक आगरा का रहने वाला है। बारिश के कारण जम्मू का देश से सड़क और रेल संपर्क पूरी तरह कट गया है। प्रशासन ने मंगलवार रात भारी बारिश की चेतावनी के चलते रात नौ बजे के बाद बिना जरूरत घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब और उज्ज जैसी सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

और भी लोगों के दबे होने की आशंका
भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के जवान बिना थके बिना रुके लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं. मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

कई पुल टूटे, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक तीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. लैंडस्लाइड के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया गया है. जम्मू में पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप्प है. भारी तबाही के बीच कठुआ में रावी पुल का हिस्सा बह गया है. सीआरपीएफ के 22 जवान, 3 लोकल नागरिकों और एक सीआरपीएफ के कुत्ते को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है।

जम्मू से 5000 लोगों का इवैक्यूएशन
जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार के मुताबिक, अब तक जम्मू संभाग से 5000 लोगों को इवैक्युएट किया गया है. रात भर कहीं से बादल फटने की कोई घटना सामने नहीं आई है. प्रशासन पुलिस और सेना अलर्ट पर हैं. चिनाब नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ा हुआ है. चिनाब नदी के आसपास कुछ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है।

नेटवर्क की समस्या बरकरार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि अभी भी कम्यूनिकेशन न के बराबर है. जियो मोबाइल पर थोड़ा-बहुत डेटा तो आ रहा है, लेकिन फिक्स्ड लाइन वाई-फाई नहीं है, ब्राउज़िंग नहीं हो रही है. लगभग कोई भी फोन ऐप नहीं चल रहा. एक्स जैसी चीज़ें बहुत धीरे खुलती हैं, व्हाट्सएप छोटे टेक्स्ट मैसेज के अलावा कोई भी चीज सेंड नहीं कर पा रहा. साल 2014 और 2019 के बुरे दिनों के बाद से अब तक इतना डिस्कनेक्ट महसूस नहीं हुआ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिव्यांग के झूठे सर्टिफिकेट बनाकर नोकरी कर रहे लोगों पर कार्यवाही करे ‘आप’ सरकार : फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन की मांग

गढ़शंकर, 26 जून : फिजिकल हैंडीकैप्ड एसोसिएशन पंजाब-चंडीगढ़ की राज्यस्तरीय मींटिंग गढ़शंकर में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में दिव्यागों की समस्याओं, चिंताओं और आम आदमी पार्टी सरकार के विरुद्ध रोष व्यक्त किया गया। मीटिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी गाड़ी में बैठाकर खनन माफिया को कार्यालय क्यों लाते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सुक्खू सरकार के नाकामियों के 2 साल के पूरे होने के अवसर पर कुल्लू में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab (

Job-Ready Graduates: LTSU & Amphiventures’ AI-Driven B.Tech Program for Seamless Career Transition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 26 : In a momentous stride toward reshaping the landscape of higher education, Amphiventures and Lamrin Tech Skills University Punjab...
Translate »
error: Content is protected !!