वोटिंग और गिनती की होगी वीडियोग्राफी : चुनाव आयोग ने जारी किया पत्र

by

 चंडीगढ़।  पंजाब में पंचायती चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वोटिंग और गिनती के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है. बाजवा ने कहा- हम चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत करते हैं. चुनावों में पारदर्शिता के लिए चुनाव आयोग का यह एकतरफा कदम है. प्रताप सिंह बाजवा द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मैं राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नामांकन, वोटिंग और गिनती प्रक्रियाओं के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को अनिवार्य बनाने के ताज़ा नोटिफिकेशन का स्वागत करता हूँ. यह पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

हालांकि, यह जरूरी है कि इस निर्देश का पालन न केवल शब्दों में हो, बल्कि उसकी भावना में भी किया जाए. राज्य चुनाव आयोग (SEC) की भूमिका लगातार हमारे संवैधानिक मूल्यों को प्रदर्शित नहीं करती है. यह सुनिश्चित करना आयोग का कर्तव्य है कि चुनाव लड़ने और वोट देने के हर व्यक्ति के मौलिक अधिकार को बिना किसी भय या दबाव के सुरक्षित रखा जाए. तभी हम लोकतंत्र के सिद्धांतों को वास्तव में बनाए रख सकते हैं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कर सकते हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ कार सवार गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 13 जून : माहिलपुर पुलिस ने कार सवार व्यक्ति युवराज भारती पुत्र अमरजीत कुमार निवासी महहला गोकलपुर, जंडियाला रोड थाना तरतारन से डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर 18-61-85 एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार: मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़ :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे वर्तमान जरूरतों के अनुरूप एक प्रभावी और जन-हितैषी पहल बताया. उन्होंने कहा कि लोक मिलनी जैसे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सिविल अस्पताल में 5 किलो की गांठ का सफल ऑपरेशन

24 सप्ताह की गर्भावस्था के बराबर हो गया था गर्भाशय का आकार; डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी कर मरीज को दी राहत गढ़शंकर, 31 अक्टूबर : गढ़शंकर के सब-डिवीजनल अस्पताल (एसडीएच) में डॉक्टरों...
article-image
पंजाब

मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में मूर्ति स्थापना 8 को

गढ़शंकर, 29 नवंबर: मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में 8 दिसंबर को मूर्कीति स्थापना कीजा रही है। जानकारी देते एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि मंदिर में 6 दिसंबर को सुबह 11...
Translate »
error: Content is protected !!