व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे श्रीमद्भागवत गीता : कांगड़ा के 53 मील का रॉबिन रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में कार्यरत रॉबिन कुमार रूस के सोची में पहली से सात मार्च तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉबिन कल दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भरेंगे। इस फेस्टिवल के जो नेशनल प्रीपेरेटरी कमेटी बनी है रॉबिन कुमार उसके कम्युनिकेशन इन्चार्ज हैं और वह पूरे भारत वर्ष से युवाओं को चयन करके वर्ल्ड यूथ सम्मेलन में लेकर जा रहे हैं। रॉबिन कुमार जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां-53 मील के रहने वाले हैं।
रूस में होने वाले इस सम्मेलन में 180 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे और 2017 के बाद अब ये सम्मेलन होने जा रहा है। इसके लिए 18 से 35 वर्ष के युवाओं को विभिन्न चरणों की प्रक्रिया के बाद चयनित किया गया है। इसमें हर कैंडिडेट की शैक्षणिक योग्यता लेखन प्रतिभा, बोलने की शैली समेत हर पहलू को ध्यान से आंका गया। एक कैंडिडेट के पैर नहीं दूसरे की आंखें। रॉबिन बताते हैं कि हमने निष्पक्षता के साथ चयन प्रक्रिया मुकम्मल की। जेएनयू का एक स्टूडेंट हमारे प्रतिनिधिमंडल में शामिल है जिसके दोनों पैर नहीं हैं और वे व्हीलचेयर के सहारे दिनचर्या पूरी करता है। वहीं, एक प्रतिभावान युवा नेत्रहीन है।
रॉबिन ने बताया कि विभिन्न ओरिएंटेशन प्रोग्रामों में इन युवाओं को चयनित किया गया है। अगर उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मिलने का अवसर मिला या उन्हें किसी भी माध्यम से कुछ सौंपने का अवसर मिला तो वे श्रीमदभागवत गीता  की प्रति उन्हें सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें व उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं और वे इसके लिए सबका धन्यवाद करते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी युवा पर : डीएस ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शुक्रवार को दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने कीं भेंट

एएम नाथ। शिमला :  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति प्रो....
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

ऊना, 16 जून – उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!