शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

by

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन और लिकर जैसे कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की डिलीवरी शुरू कर सकते हैं।

होम डिलीवरी का मजा इन राज्यों में उठा सकते  :  कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, नई दिल्ली, तमिलनाडु, केरल और गोवा सहित कई राज्य इस पहल के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं।

गैर-मेट्रो क्षेत्रों में पहले ही शुरू हो चुकी है डिलीवरी :  अभी अधिकारी वर्तमान में शराब की डिलीवरी की अनुमति देने के पक्ष और विपक्ष का आकलन कर रहे हैं। 2020 में ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और ज़ोमैटो ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान गैर-मेट्रो क्षेत्रों में ऑनलाइन शराब की डिलीवरी शुरू की, जब उनका मुख्य व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ था।  उद्योग अधिकारी की माने तो, “यह बढ़ती प्रवासी आबादी, बड़े शहरों में उन उपभोक्ताओं की बदलती प्रोफ़ाइल को ध्यान में रखते हुए है जो भोजन के साथ मनोरंजन के लिए मध्यम मात्रा में मादक पेय पीते हैं। साथ ही उन महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी धयान में रखा गया है जो ठेके पर शराब की खरीदारी को लेकर झिझकते हैं।

दिनकर वशिष्ठ ने कही यह बात : स्विगी के कॉर्पोरेट मामलों के उपाध्यक्ष दिनकर वशिष्ठ ने ऑनलाइन डिलीवरी मॉडल के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मॉडल में लेन-देन, आयु सत्यापन और नियमों के अनुपालन का पूरा रिकॉर्ड होता है। इसके अलावा ऑनलाइन तकनीक सरकारी और आबकारी नियमों के अनुसार काम करती है, जैसे समय की पाबंदी, ड्राई डे और जोनल डिलीवरी नियम, सभी का अच्छे से पालन किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर में तिरंगा मार्च निकाल कर निमिशा मेहता एवं वर्करों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री निमिशा मेहता एवं वर्करों द्वारा गढ़शंकर में तिरंगा मार्च निकाला गया। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर युवाओं एवं इलाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
पंजाब

पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सीएसटीई की ओर से नि:शुल्क कोर्स शुरु : 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते

होशियारपुर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि प्रदेश को नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत जरुरतमंद नौजवानों...
article-image
पंजाब

दुकानदारों द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगा कर बांटे पौधे

गढ़शंकर : श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर गढ़शंकर से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डे सतनोर के नए बस स्टैंड पर एनआरआई सज्जन एवं दुकानदारों के सहयोग ठंडे-मीठे...
Translate »
error: Content is protected !!