शहर के हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्यः ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर,18 सितंबरः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में 15 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इस प्रयास से वार्ड की पुरानी और क्षतिग्रस्त गलियों को फिर से विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को यातायात और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि हम वार्ड में लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें ताकि नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा हो सके।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के किसी भी क्षेत्र को विकास से अछूता न रखा जाए। इस लिए हम सभी वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह हुंदल, प्रीतम दास, गुरदयाल सिंह, यश पाल, तीर्थ राम, रविंदर, चरनजीत सिंह, कृष्ण लाल, लाल सिंह, मीना कुमारी, शकुंतला देवी के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में कांस्य पदक प्राप्त किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर की दो छात्राओं – श्वेता और साक्षी बहल ने पंजाब की बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया ।हाल...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SSP बदले : हरमनबीर सिंह को मिला अमृतसर CP का पूर्ण प्रभार

गुरप्रीत सिंह भुल्लर बने IG बॉर्डर रेंज अमृतसर, ; मानसा, पटियाला, मोहाली और बठिंडा के SSP भी बदले चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य के गृह मामले विभाग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खन्ना दम्पति ने किया पौधरोपण

खन्ना ने कहा –  पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ होशियारपुर 22 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला के...
Translate »
error: Content is protected !!