शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

by

होशियारपुर, 28 सितंबर :  जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर व पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक, होशियारपुर में उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सैकड़ों नागरिक, स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की आहुति दी, और हमें उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि भगत सिंह न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे, बल्कि वे समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों के भी प्रबल समर्थक थे। आज के समय में उनके विचार और सिद्धांत पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं, और हमें उन्हें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सभी ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनजोत कौर, जसवीर सिंह परमार, अजय वर्मा, जसपाल चेची, हैप्पी कलेर, हरमिंदर सिंह, खुशी राम, जय राम, करण बैंस, रचना, संविता लक्की सूद, प्रयाग राज, दविंदर कुमार, कुलदीप संघा, मोहन लाल , अमित नेगी, रंजीत सहोता, हरिंदर कुमार सैनी, पूरन सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आठ विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन, एक किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने

अमृतसर। सीआई (काउंटर इंटेलिजेंस) की टीम ने पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ विदेशी पिस्तौल,...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार : पिस्टल और चोरी की एक्टिवा बरामद

तरनतारन :   तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने प्रभदीप सिंह उर्फ़ प्रभ दासूवाल के दो साथियों करणप्रीत सिंह और गुरलालजीत सिंह को संक्षिप्त गोलीबारी के...
article-image
पंजाब

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई : फ़िरोज़पुर पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार ग्रिफ्तार

फिरोजपुर :  एसएसपी फिरोजपुर सोमैया मिश्रा की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले बारे सौम्या मिश्रा, आईपीएस, एसएसपी फिरोजपुर ने प्रेस को बताया कि नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों और...
article-image
पंजाब

विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि की भेंट

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री लछमन दास ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से ट्रस्टीगन विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि भेंट की । विष्णु दिगंबर सूद ने इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!