शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित 14वां फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न : फाइनल मैच में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हराकर बनी विजेता

by

एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद आकर्षण का केंद्र रहे
गढ़शंकर, 21 नवम्बर : शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद में आयोजित 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट आज अमिट छाप छोड़ता शानो शौकत से सम्पन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में स्कूल स्तरीय व गांव स्तरीय करीब दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच गांव समुंदड़ा और धमाई की टीमों के बीच खेला गया और दोनो टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पुरे टाइम तक दोनो टीमें बराबर रही और उसके बाद प्लेंटी किक्स में धमाई की टीम ने समुंदड़ा की टीम को 1-0 हरा कर मैच जीत लिया।
आज टूर्नामेंट के अवसर पर एथलेटिक मीट, रस्साकशी, गोला फेंक और लंबी कूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट के दौरान विशेष रूप से पहुंचे शहीद भगत सिंह के भतीजे सरदार किरनजीत सिंह संधू – मंजीत कौर संधू, ढाडी तरसेम सिंह मोरांवाली, सरदार हरदेव सिंह काहमा, सतविंदर पाल ढट, परमिंदर सिंह पन्नू और विक्रम शर्मा, संजीव कुमार पीएनबी बैंक हाजिर हुए। फाइनल मैचों का पुरस्कार वितरण चीफ एडवाईज़र झलमन सिंह बैस (यूके) द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष जसवीर सिंह रॉय, राजिंदर छावला, एनआरआई तीर्थ सिंह रत्तू, झलमान सिंह बैंस, राहुल चावला, बूटा सिंह पुरेवाल, परमजीत बब्बर, कुलदीप गढ़ी, परमवीर सिंह रॉय, डॉ. बावा सिंह, कमलजीत बैंस, सतनाम पारोवाल, जोग राज गंभीर, राजीव कुमार भप्पी, अमरेंद्र सिंह भोला, डिंपल बैंस, जर्मन से हिना और मथेश फुटबॉल कोच, सुनील कुमार गोल्डी, बघेल सिंह लल्लियां, संजीव कटारिया, नरेश कुमार कोच, संदीप रुड़का कलां, सविंदरजीत सिंह बैंस पूर्व एसपी, गुरप्रीत सिंह बाठ, सुरिंदर कुमार एसडीओ, रमन बंगा, पटवारी हरप्रीत सिंह, राजपाल हैप्पी, परमजीत पम्मा, पुरेवाल ब्रदर्स, करण भट्टी, आरके भट्टी, जुझार सिंह मोरांवली, सुरजीत सिंह रॉय मोरांवली, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, हरभजन सिंह रॉय, जसवंत सिंह भट्ठल, अमरजीत सिंह पुरखोवाल, डीपी महिंदर भोला और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। आज के टूर्नामेंट मौके मंच संचालन अमरीक हमराज़, मनजीत लल्लियां व सलिंदर राणा ने बाखूबी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्कर के घर पुलिस ने की रेड …परिवार ने घेर कर पीटा : ASI के सिर पर मारी रॉड मार कर दिया गंभीर घायल

बठिंडा : पंजाब पुलिस की एक टीम पर तलवंडी साबो के गांव चट्ठेवाला में उस समय हमला कर दिया गया, जब पुलिस कथित नशा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची थी। इस हमले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर...
article-image
पंजाब

सयुंक्त फ्रंट कर्मचारियों की मागों को लेकर पंजाब में 25 मार्च को बठिंडा, 16 अप्रैल को पटियाला व 27 अप्रैल को जालंधर में करेगा जोनल रोष रैलियां, चार मई से पटियाला में लगाएगे पक्का र्मोचा: राणा

गढ़शंकर: काग्रेस की पंजाब सरकार दुारा 24248 करोड़ के घाटे का अपने कार्याकाल का अंतिम बजट 2021-2022 पेश किया उससे हर वर्ग सहित कर्मचारियों को भारी निराशा हुई है। जिसके चलते समूह कर्मचरी वर्ग...
article-image
पंजाब

BJP forever committed to Dr

 *Congress has forever betrayed Dr Ambedkar, pushed him into margins of anonymity, Vijay Sampla* Hoshiarpur/Jalandhar/Jan.5/Daljeet Ajnoha :  The Prime Minister Narendra Modi-led BJP government in the country has always been committed to bringing dignified...
Translate »
error: Content is protected !!