*शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को विधायक आशीष बुटेल ने दी श्रद्धांजलि*

by
एएम नाथ। पालमपुर, 9 जून :- कारगिल युद्ध के अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के शहादत दिवस पर सोमवार को सौरभ वन विहार में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक आशीष बुटेल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि कैप्टन सौरभ कालिया ने मातृभूमि की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को प्रणाम पालमपुर व जिला कांगड़ा तथा हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि बल्कि पूरा राष्ट्र करता है। उनका शौर्य और समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम शहीदों के बलिदान को सम्मान दें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देशसेवा के संकल्प को मजबूत करें।
May be an image of 1 person and temple
इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राज कुमार, पार्षद अमित मनु शर्मा, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा, डीएफओ डॉ. संजीव शर्मा एवं एसीएफ ओम प्रकाश चंदेल सहित अनेक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : चरस 10 हजार की एक लाख में बेचता था

कुल्लू : हरियाणा की पानीपत नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्कर को बंजार बस अड्डा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखीराम के रूप में हुई है। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुविधा से वंचित 120 गाँवों के लिए एफआरए के तहत प्रस्ताव तैयार : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 3 महीने में पकड़े गए चिट्टे के 21 मामले, 224 ग्राम बरामद : 15 महीनों में 97 अभियोग, 874 ग्राम चिट्टा बरामद

 रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना जिले में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग को और तेज करते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। चिट्टे का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!