शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद 

by
गढ़शंकर, 31 जनवरी: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की मौजूदगी में एक जरूरतमंद व्यक्ति चमन लाल रुड़की खास को व्हीलचेयर तथा डॉक्टर लखविंदर सिंह लक्की द्वारा पम्मी राणा को सिलाई मशीन भेंट की गई। इस मौके ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू तथा चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने बताया कि यूके में ब्रिटिश अंपायर ऑफिसर के रूप में तैनात डॉक्टर अमरजीत राजू द्वारा तथा भाई हैप्पी साधोवाल से मिलकर इलाके में अनेक समाज भलाई के कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके एडवोकेट जसप्रीत सिंह बाजवा का विशेष सम्मान भी किया गया। दर्शन सिंह मट्टू ने राजू परिवार द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि यह परिवार जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा ही तैयार रहता है। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, हैप्पी साधोवाल, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, डॉक्टर बिट्टू विज, डॉक्टर लखविंदर लक्की, प्रीत पारोवाल, बलवीर सिंह, संतोख राम, बीबी रछपाल कौर, रीटा रानी, दविंदर कौर आदि उपस्थित थे। फोटो कैप्शन:
जरूरतमंद को व्हीलचेयर भेंट करते शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Every Home a Tricolour,(Har

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 12 :  BJP state secretary Meenu Sethi appealed to citizens to make the “Har Ghar Tiranga” campaign a success by hoisting the national flag at their homes. Sethi distributed tricolour flags...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में मनाया पंजाबी दिवस मनाया

गढ़शंकर। डीपीआई पंजाब के दिशा निर्देशों व प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज में कालेज के भाषा व समाजिक विज्ञान द्वारा पंजाबी दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषा...
article-image
पंजाब

डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर लोक सभा सीट से आस्था अग्निहोत्री का नाम आने से आया नया ट्विस्ट : कांग्रेस मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी के नाम की कर सकती घोषणा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव के टिकट पर आज दिल्ली में हुए मंथन में सेंटर इलेक्शन कमेटी की मीटिंग में मंडी सीट पर विक्रमादित्य सिंह और शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!