शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों को व्हील चेयर की  भेंट

by
गढ़शंकर, 14 फरवरी : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की मौजूदगी में एक जरूरतमंद दिलावर सिंह को व्हीलचेयर भेंट की गई। इस मौके ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू तथा चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने बताया कि यूके में ब्रिटिश अंपायर ऑफिसर के रूप में तैनात डॉक्टर अमरजीत राजू द्वारा तथा भाई हैप्पी साधोवाल से मिलकर इलाके में अनेक समाज भलाई के कार्य किये जा रहे हैं। जिसके तहत आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिलावर सिंह निवासी खाबड़ा को नौजवान लक्की लल्लियां कनाडा के नेतृत्व में व्हील चेयर भेंट की गई। दर्शन सिंह मट्टू ने राजू परिवार द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि यह परिवार जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा ही तैयार रहता है। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, प्रिं सतनाम सिंह, अमन साधोवाल, डॉक्टर बिट्टू विज, डॉक्टर लखविंदर लक्की, प्रीत पारोवाल, सुखविंदर सिंह, मीरा रानी, नेक खाबड़ा, हरश गंगड़, रछपाल सिंह, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSP will give a strong

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 27 :  A meeting of the women’s wing of the BSP’s Chabeval area, Zone Pandori Bibi, was held at the residence of former block committee member Mohan Singh Ji. Advocate Palwinder...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में एसआईआर संबंधी विद्यार्थियों को किया जागरूक

गढ़शंकर।  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धमाई में पंजाब में चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) संबंधी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी तनुज जीड़ और सहायक नोडल अधिकारी इंजीनियर बलबीर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विज्ञान की गूंज : ओजोन संरक्षण का दिया संदेश

ट्रिपल आई सोसायटी ऑफ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह में पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताएं; विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के मार्गदर्शन...
article-image
पंजाब

मान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका : CBI जांच पर रोक से इनकार, OSD को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत

राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में FIR बरकरार; सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर...
Translate »
error: Content is protected !!