शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए खूनदान कैंप में 182 खूनदानियों के किया खूनदान

by

गढ़शंकर। उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित योकोहामा होटल गढ़शंकर में लगाए खूनदान कैंप  बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर द्वारा तकनीकी सहयोग से लगाया गया। जिसमें 182 खूनदानियों ने खूनदान किया।

खूनदान कैंप का उद्धघाटन गुरु की रसोई के संयोजक कुलवंत सिंह खेरड़ अछरोवाल ने किया।  इस दौरान  बिभिन्न राजनितिक, धार्मिक ,समाजिक संगठनों के पहुंचे नेताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी को श्रद्वासुमन अर्पित किए।  बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के बीडीओ डॉ अजय बग्गा ने इस दौरान खूनदान जिंदाबाद , मोटिवेटर जिंदाबाद का नारा दिया और लोगों को खूनदान करने के लिए प्रेरित किया।
खूनदान कैंप में खूनदानियों से ब्लड एकत्र करने के लिए बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के बीडीओ डॉ अजय बग्गा  ,राजीव भारद्धाज टेक्निकल पीआरओ , मालकियत सिंह जनरल पीआरओ , जसकरण सिंह, कुलविंदर सिंह  लैब तकनीशियन , स्टाफ नर्स प्रियंका , गौरव बालू , लवप्रीत , जतिंदर सिंह एमटीएफ की आदि देर शाम तक लगे रहे। प्रबंधक राणा भूपिंदर सिंह ने इतने बड़े सत्तर खूनदान करने पहुंचे युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हर वर्ष लगाए खूनदान कैंप में खूनदान करने वालों की संख्यां बढ़ती जा रही है। जिससे साफ़ हो रहा है की युवाओं में खूनदान करने के एक लहर बन चुकी है। कैंप में विशेष तौर पर कामरेड पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, दर्शन सिंह मट्टू , पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमनप्रीत सिंह लाली, आप के संगठन इंचार्ज चरणजीत सिंह चन्नी , मार्किट कमेटी के चेयरमैन बलदीप सिंह सैनी , मोटिवेटर यशपाल भट्ठल , लेक्चरार पवन शर्मा , आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब  के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय , आल इंडिया जट्ट महासभा के जिला शहीद भगत सिंह नगर के जिला प्रधान बलवीर सिंह,  सोहन सिंह पोली अटवाल ,जसबीर सिंह बेलहुरकलां ,भाग सिंह खुरली , जनवादी स्त्री सभा की पंजाब प्रधान सुबाष मट्टू , कुलविंदर संघा  जोरवार सिंह, रामपाल भारद्वाज, लखविंदर सिंह धालीवाल, गुरदीप सिंह, शुभम राणा , राकेश राजपूत, अश्वनी राणा , विनोद सैनी, अजय अग्निहोत्री, लाडी अमृतसरिया , गोल्डी सिंह बीहड़ा , रॉकी मोयला , आप नेता गुरदयाल सिंह भनोट  संदीप शर्मा बोड़ा  आदि शामिल हुए।

फोटो : खूनदान कैंप का उद्धघाटन करते हुए गुरु की रसोई के संयोजक कुलवंत सिंह खेरड़ अछरोवाल और साथ में डॉ अजय बग्गा , यशपाल भट्ठल व अन्य और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए। ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Seminar on World Women’s

Hoshiarpur/ Mar 5/Daljeet Ajnoha :  Under the directions of Punjab Health Department and Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal, a seminar on World Women’s Day was jointly organised by the District De-addiction Rehabilitation Centre,...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस और बीएसएफ का ज्वाइंट ऑपरेशन…..आधा किलो आइस ड्रग और ड्रोन बरामद

अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब सीमा पर तलाशी मुहिम के दौरान आइस ड्रग का पैकेट और एक ड्रोन बरामद किया। यह कार्रवाई बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से की गई।...
article-image
पंजाब

आप सरकार की नालायकी कारण हुआ सिद्धू मूसेवाला का कत्ल : निमिशा मेहता

गढ़शंकर : भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के रोष स्वरुप गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाला गया। रोष मार्च के उपरांत संबोधित करते हुए भाजपा नेेता निमिशा मेहता ने...
Translate »
error: Content is protected !!