शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 136 रक्तदाताओं के किया रक्तदान

by

गढ़शंकर। ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन और ब्लड डोनर काउंसिल, नवांशहर के तकनीकी सहयोग से श्री विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां  (बीनेवाल) में आयोजित किया। . उक्त शिविर में 136 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन वरुण सोनी द्वारा किया गया। शिविर में हर साल की तरह इस बार भी युवा लड़के-लड़कियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि बीत क्षेत्र में किसी भी रक्तदान शिविर में इतने रक्तदाताओं ने रक्तदान नहीं किया है। शिविर के दौरान ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी की दिवंगत आत्माएं प्रधानाध्यापक नंदकिशोर सोनी, वरिष्ठ अध्यापिका संतोष सोनी और बीनेवाल के युवा रक्तदाता गौरव सोहल (काशी) को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मानव सोनी जी (यूएसए) ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री योग राज मेरा, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, समाज सेवक जोगा सिंह मुबारकपुर विशेष रूप से शामिल हुए। शिविर की सफलता हेतु मोटिवेटर मास्टर अश्विनी राणा एवं मोटिवेटर मा. अजय राणा ने सभी रक्तदाताओं एवं समाज सेवी संस्थाओं का धन्यवाद किया। शिविर के दौरान डाॅ. अजय बग्गा बीटीओ , राजीव भारद्वाज, मलकीत सिंह, भूपिंदर सिंह, मोहित राणा, दीपक शर्मा, मैडम प्रियंका, मैडम सुनैना और ब्लड बैंक की पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया।
इस मौके पर मोटिवेटर अजायब बोपाराय, मोटिवेटर जसविंदर साजन, मोटिवेटर संदीप बोरा, मोटिवेटर भूपिंदर चोहड़ा , मोटिवेटर राकेश राजपूत, लेक्चरर राज कुमार, परषोतम सेठी, सूरज राणा, शालू सोहल पीपी,  वरिंदर पुरी, सरपंच बलविंदर बिंदु, पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र, राणा  राम लुभाया, हरविंदर सिंह, गुरभाग धीमान, परषोतम राणा, जसवीर सहोता, शाम सुंदर, सुशील धीमान, अजय शर्मा, पंच रण सिंह, लंबरदार हरपाल सिंह, कश्मीरी लाल धीमान, शशि पिपलीवाल, बिंदु भुंबला, तारा चंद, कमलजीत रतनपुर, कुलभूषण महिंदवानी, देविंदर राणा,डॉ. नरेश कंबाला, कमल कटारिया, संजीव राणा कोकोवाल, चरणजीत लाडी, मनीष राणा, सरबजीत सिंह, मोनू उस्ताद, मिट्ठू गढ़ी आदि मौजूद थे।
फोटो : शिविर का उद्घाटन करते हुए वरुण सोनी और साथ में डाॅ. अजय बग्गा बीटीओ , राणा राम लुभाया व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में क्रांतिकारी समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 अप्रैल: विश्व के उच्च कोटि के विद्वान व भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी के 133वें जन्म दिवस को समर्पित डॉ. बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉ. अंबेडकर...
article-image
पंजाब

प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट हो रहे सीज, प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सख्ती- सरकार जुटा रही प्रदर्शन के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान की जानकारी

चंडीगढ़ : एममएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर सरकार ने सख्ती करने का फैसला किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल किसानों की प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट सीज...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

गढ़शंकर,  25 सितंबर: पंजाब के किसानों की जरूरी मांगों को लेकर किरती किसान यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के दिए गए आह्वान के तहत आज किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश ढेसी...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
Translate »
error: Content is protected !!