शांतिप्रिय प्रदेश में बिलासपुर गोलीकांड जैसी घटनाएं निंदनीय— मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
बिलासपुर:- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह आज सुबह शिमला से हमीरपुर और देहरा के नामांकन में शामिल होने के पूर्व घुमारवीं के हेलीपैड पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ हमीरपुर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिलासपुर गोलीकांड पर पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहां की इस तरह की घटनाएं हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कल घटना की जानकारी मिलने पर हिमाचल के डीजीपी अतुल वर्मा और एसपी बिलासपुर इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस तरह की घटनाओं को प्रदेश में होने नहीं देगी।
*जनता पर बोझ डालने के लिए आजाद प्रत्याशियों ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री ने नामांकन में शामिल होने से पूर्व कहा कि आजाद प्रत्याशियों ने जनता पर बोझ डालने के लिए
इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को पहले ही बहुमत दिया है और आजाद प्रत्याशियों ने जिस पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है उसे आजाद प्रत्याशियों ने जिस पार्टी से चुनाव लड़ने का निर्णय किया है वह पार्टी विपक्ष में बैठी है। ऐसे में इन संबंधित विधानसभाओं की जनता को तय करना है कि उन्हें किस पार्टी के उम्मीदवार को जितना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

शिमला  : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और वर्ष 2024-25 के बजट में उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण,

एएम नाथ। बिलासपुर 8 अगस्त : जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता के बजाए लोगों की सेवा मेरी प्राथमिकता, कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयासः मुख्यमंत्री

कसौली क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का मण्डल तथा सुबाथू में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!