शादी के 2 महीने बाद महिला का मर्डर : घर के गेट के ठीक सामने यह वारदात

by

पट्टी : महिला जैसे ही घर से बाहर निकली, हमलावर ने उस पर गोली चला दी। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद लोग पंजाब में आम आदमी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जता रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि इलाके में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। यह घटना तरन तारन में हाल ही में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या के बाद हुई है। पंजाब पुलिस ने बताया है कि नई दुल्हन को गोली मारने वाले की पहचान करन के रूप में हुई है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

शादी के दो महीने बाद ही उजड़ गया घर

23 साल की रूबी की शादी दो महीने पहले ही अंश ग्रोवर से हुई थी। शनिवार (21 फरवरी) की शाम को पट्टी की गार्डन कॉलोनी में उनके घर के गेट के ठीक सामने यह वारदात हुई। अंश ग्रोवर घर के बाहर अपने स्कूटर पर बैठे थे, तभी एक हमलावर वहां पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा। जब रूबी ने इसका विरोध किया, तो हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि रूबी को गोली लगते ही अंश वहां से भाग खड़े हुए। अंश ग्रोवर की मां रीनू बाला ने बताया कि एक अनजान लड़के ने गेट के पास रूबी को गोली मारी। गंभीर रूप से घायल रूबी को फौरन पट्टी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई, जिसके बाद उन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी।

इलाके में दूसरी बड़ी वारदात

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर की पहचान पट्टी के रहने वाले करन के तौर पर हुई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, गोलीबारी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। कुछ दिन पहले ही तरन तारन जिले में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। पहली घटना में, थथियां महांतन गांव के सरपंच हरभेजिंदर सिंह की एक शादी समारोह के दौरान हत्या कर दी गई थी। उस मामले में अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का लिया जायजा – कैंपों के माध्यम से मिली आम जनता को बड़ी राहत : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 फरवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सभी वार्डों व गांवों को ‘आप दी...
article-image
पंजाब

LADC policy to be scrapped

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 : The LADC (Legal Aid and Defence Counsel) policy will be scrapped — a victory attributed to the unity and struggle of the legal fraternity, District Bar Association (DBA)...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से शव को सऊदी अरब से...
article-image
पंजाब

Door openings can delay auspicious

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 13 : Human-made buildings can influence every aspect of life, including happiness and misfortune, because the nature of a house’s vastu (traditional architectural energy) forms the foundation of its occupants’...
Translate »
error: Content is protected !!