शादी के दस दिन बाद नवविवाहिता घर से सोने के गहणे व लाखों की नकदी चुरा बच्चों सहित घर से फरार, पति ने की पुलिस से की शिकायत, चार के खिलाफ मामला दर्ज

by

पति का आरोप पत्नी अपने साथियों के साथ मिलकर उसके सोने के गहने और बच्चो को ले गई साथ

सतलुज ब्यास टाईमस(.होशियारपुर) दस दिने पहले शादी,  दस दिन बाद नवविवाहिता सोने के गहने और लाखो रुपए की नकदी चुरा कर अपने साथियो फरार हो गई । पुलिस ने महिला व उसके दोस्त सहित चार लोगो पर किया मामला दर्ज।

गांव मकसूसपुर के बलबीर सिंह ने बताया के वह पहले ट्राला चलाता था लेकिन अब वह पुरानी गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करने लगा था । बलबीर ने बताया के सितम्बर 2020 में उसकी पहली पत्नी की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी जिसके चलते उसको खाना बनाने में परेशानी उठाना पड़ रहा था । इस दौरान उसके रिश्तेदार ने उनको बताया के गांव बादोवाल की एक महिला सुनीता सहोता है जिसके दो बच्चे एक 11 साल की बेटी और एक 9 साल का बेटा है जिससे उसकी शादी करवा देते है । बलबीर ने बताया के 27 जनवरी 2021 को उसका रिश्ता हो जाता है और 3 फरबरी 2021 को उसकी शादी अनीता के साथ हो जाती है । इस दौरान उसको 13 फरबरी को लुधियाना के रमनदीप सिंह जो उसकी पत्नी का दोस्त है उसका फ़ोन आता है के बस अड्डा पालदी के पास आ जाओ उसको एक गाड़ी दिखानी है जिसके चलते वह 13 फरबरी सुबह 11 बजे के करीब रमनदीप सिंह के बताए पते पर चला जाता है लेकिन वहा ना तो रमनदीप मिलता है और ना ही वहा कोई गाड़ी मिलती है जिसके चलते वह 1 बजे के करीब घर लौट आता है । इस दौरान जब वह घर आकर देखता है तो उसको पता चलता है के घर में उसकी पत्नी सुनीता अपने दोनों बच्चो समेत गायब है और जब उसकी तलाश करता है तो गांव वाले बताते है के उसकी पत्नी और बच्चे तीन लोगो के साथ एक इनोवा गाड़ी में बैठ कर कही चले गए है । इस दौरान जब वह घर जाकर जांच करता है तो पता चलता है के घर में पड़े उसकी पहली पत्नी के सोने के गहने और एक गाड़ी जो उसने बेचीं थी उसमे से बचे हुए एक लाख 90 हज़ार रुपए अलमारी से गायब है जो उसकी पत्नी और उसके साथी चुरा ले गए है जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दर्ज करवाई  । थाना मेहटीयाना के एएसआई जूझार सिंह ने बताया के पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी पत्नी सुनीता सहोता, उसके साथी रमनदीप सिंह और दो ना मालूम व्यक्तियों के खिलाफ धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर अगली क़ानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है ।

पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार ठग बीवी को जल्दी पकड़ो कही कोई और ना बन जाए उसका शिकार :  बलबीर सिंह ने बताया के उसने जांच की तो पता चला के उसकी आरोपी पत्नी सुनीता और उसकी माँ बहन के खिलाफ साल 2013 में थाना चब्बेवाल में चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसने उसकी पत्नी सुनीता ने अपनी माँ बहन के साथ मिलकर अपने पहले पति के गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । पीड़ित ने बताया के उसकी आरोपी पत्नी ने उसको बताया था एके उसका पहला पति नशा करता था जिसके चलते उसने उसको तलाक दे दिया था  । बलबीर सिंह ने बताया के वह पुलिस प्रशासन से गुहार लगाता है के उसकी आरोपी पत्नी और बाकि के आरोपियों को जल्दी गिरफतार करे ताकि वह किसी और को अपनी ठगी का शिकार ना बना सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ABVP Fills Students with the

Hoshiarpur/10 July/Daljeet Ajnoha :  Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), Hoshiarpur unit, organized a grand seminar at Sanatan Dharm Sarvhitkari Vidya Mandir, Talwara on the occasion of National Student’s Day. Shri Rahul Rana, National Secretary...
article-image
पंजाब

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने की छापेमारी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

नाभा : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोमवार को हियाणा खुर्द से मंडौर अजनोदा तक बनी सड़क की जांच करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थ्यूलियम लेजर प्रोस्टेट, किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका: डॉ. मनोज शर्मा

होशियारपुर, 9 जुलाई: “थ्यूलियम लेजर आजकल प्रोस्टेट और किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है। थ्यूलियम लेजर किसी भी आकार के अवरोधक प्रोस्टेट और मूत्र पथरी के इलाज के लिए एक एनर्जी कुशल और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्रदराज़ पुरुषों की सबसे आम मूत्र संबंधी समस्या है, जो असुविधा और दर्द के साथ मूत्र प्रवाह में गंभीर रुकावट के रूप...
article-image
पंजाब

पटाखों की बिक्री के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस किए जारी : जिले से 782 प्रार्थना पत्र हुए थे प्राप्त, वीडियोग्राफी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाल कर जारी किए गए लाइसेंस

होशियारपुर, 02 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान परचून में पटाखे बेचने संबंधी ड्रा के माध्यम से जिले में 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। आज...
Translate »
error: Content is protected !!