शाम 6 से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान कटाई पर रोक, पराली जलाने पर भी सख्ती

by

जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन के आदेश, 14 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध; कंबाइनों पर सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

होशियारपुर, 16 सितंबर। धान कटाई सीजन के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले में शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइन मशीनों से धान की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 14 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा।

जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि रात के समय ओस पड़ने से धान में नमी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में कटाई करने पर धान में निर्धारित मानकों से अधिक नमी आ सकती है, जिससे मंडियों में खरीद के दौरान किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पराली जलाने पर भी रोक

उन्होंने किसानों से धान की कटाई के बाद पराली और फसल अवशेष को किसी भी परिस्थिति में आग न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा मिट्टी के उपयोगी जैविक तत्व नष्ट होते हैं तथा आसपास की फसल, गांव और सड़क किनारे आग फैलने का खतरा भी बना रहता है।

जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि सड़क किनारे फसल अवशेष जलाने से धुएं के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है।

कंबाइन पर सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जरूरी

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से कंबाइन मालिकों को पहले ही धान कटाई के दौरान मशीनों पर सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम  लगाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिले में बिना सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगी कोई भी कंबाइन धान की कटाई नहीं कर सकेगी।

प्रशासन ने किसानों और कंबाइन मालिकों से निर्धारित समय और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रहे और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में दो पेयजल नलकूप और गढ़शंकर में मुकम्मल सीवरेज डाला जाएगा – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 7 मई : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बड़े शहरों गढ़शंकर एवं माहिलपुर में सीवरेज एवं पानी से संबंधित समस्याओं तथा उनके दीर्घकालीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

SIR विवाद के बीच 42 पूर्व जजों का ओपन लेटर : संवैधानिक संस्थाओं के बचाव में उतरे

चुनाव आयोग और उच्च न्यायपालिका पर हो रहे हमलों पर जताई चिंता, संवैधानिक संस्थाओं की साख बनाए रखने की अपील नई दिल्ली: देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और रिटायर्ड अधिकारियों ने नागरिकों के नाम...
article-image
पंजाब

रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क कोर्स 12 से होगा शुरु आर सेटी में

होशियारपुर, 09 दिसंबर जिला परिषद भवन होशियारपुर के सामने सिविल लाइन्ज स्थित पी.एन.बी. आर.सेटी(ग्रामीण स्व रोजगार ट्रेनिंग संस्था) की ओर से 12 दिसंबर 2022 से रैफ्रीजेशन व एयर कंडीशनिंग संबंधी एक माह का नि:शुल्क...
article-image
पंजाब

साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू की तैयारी के लिए दी जाएगी 10 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग : जिला रोजगार अधिकारी

एक अच्छी नौकरी लेने के लिए युवाओं में साफ्ट स्किल तथा इंट्रव्यू स्किल्ज का होना लाजमी होशियारपुर : रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण विभाग पंजाब द्वारा चलाए जा रहे मिशन सुनहरी शुरुआत के...
Translate »
error: Content is protected !!