शाम चौरासी के नूरपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत ने  गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां

by

जनता से सीधा संवाद कर 4 साल में हुए बदलाव को रखा सामने

होशियारपुर, 26 मार्च  : दलजीत अजनोहा ।   पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज विधानसभा क्षेत्र शाम चौरासी के गांव नूरपुर में आयोजित कार्यक्रम “शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल” को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब डॉ. रवजोत सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बीते चार वर्षों में आम लोगों से किए वादों को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 10 लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री सेहत योजना,  आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त इलाज तथा शिक्षा के क्षेत्र में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ जैसी पहलें लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए मावां धीयां सत्कार योजना व शुरू की गई हैं, जिमसें सामान्य वर्ग की योग्य लाभार्थी महिला को एक हजार रुपए व एससी वर्ग की महिला को 1500 रुपए मासिक दिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के लगभग 90 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए अब तक 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जा चुकी हैं।

कैबिनेट मंत्री ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है।

किसानों के हितों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है और नहरी व्यवस्था को मजबूत कर खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है और जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि हर घर का चूल्हा जलता रहे।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनता को राहत देना और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने लोगों से सरकार की नीतियों का लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच, पंच, गणमान्य व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  ट्रैक्टर मार्च 26 को : किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प

गढ़शंकर , 18 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में चार किसान जत्थेबंदियों...
पंजाब

खालसा कालेज में डिजीटल इनीशीएटिव आफ एनसीईआरटी विषय पर करवाया वैबीानर

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में ऐजूकेशन विभाग दुारा अैकसटेंशन लैकचर तथा कैमिसट्री विभाग दुारा वैबीनार करवाया गया। अैजूकेशन विभाग दुारा डिजीटल इनीशीएटिव आफ...
article-image
पंजाब

साइकलोथान जूनियर की आनलाइन रजिस्ट्रेशन की करवाई DC कोमल मित्तल ने शुरुआत

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस साइकलोथान में भाग लेने की अपील की होशियारपुर, 01 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने 1 अक्टूबर 2023 को जिला प्रशासन के सहयोग से फिट बाईकर्स क्लब की...
Translate »
error: Content is protected !!