शारीरिक और मानसिक रोगों का योग के माध्यम से हो रहा समाधान : होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के तहत लग रही हैं नियमित योग कक्षाएं

by

होशियारपुर, 8 अक्टूबरः पंजाब सरकार की पहल ‘सी.एम.दी योगशाला’ के अंतर्गत पूरे पंजाब में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। इस योजना के तहत विभिन्न जिलों में योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे लोगों को शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति पाने में मदद मिल रही है। योग, श्वास संयोजन और विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से शरीर और मस्तिष्क को संपूर्ण स्वास्थ्य का अनुभव कराता है।

‘सी.एम.दी योगशाला’ प्रोजेक्ट की जिला कोआर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि जिला होशियारपुर में भी योग कक्षाओं का नियमित संचालन हो रहा है। योगाचार्य तुलसी राम साहू द्वारा वेस्ट एनक्लेव, गली नं. 6 दशमेश नगर में सुबह 4.30 से 5.30 तक, अशोका पार्क हीरा कॉलोनी में सुबह 5.40 से 6.40 तक, भाग सिंह नगर गली नं. 11 में शाम 3.30 और 4.35 से 5.35 तक तथा सलवाड़ा प्राइमरी स्कूल के सामने गली और बाबा बालक नाथ मंदिर, सुभाष नगर में शाम 5.45 से 6.45 तक योग कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

जिला कोऑर्डिनेटर माधवी सिंह ने जानकारी दी कि होशियारपुर जिले में कुल 257 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। योग के माध्यम से श्वास के संयोजन से शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं। यह न केवल शरीर की फुर्ती और शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक विश्राम, तनाव से राहत, बेहतर नींद, भूख में सुधार और पाचन में सहायता भी प्रदान करता है। योग से मन शांत और एकाग्र रहता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि योग कक्षाएं लेने के लिए 25 नागरिकों का समूह होना चाहिए और इस प्रोग्राम के साथ जुडऩे के लिए टेलीफोन नंबर 76694-00500 पर मिस्ड काल देकर इसका लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी.एम दी योगशाला के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर जैसे पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से इसके लिए योग ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं जो कि होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को योग की विधियों के बारे में जागरुक कर रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 24 मई  : महाजन सभा चंडीगढ़ (पंजीकृत) द्वारा आज महाजन भवन, सेक्टर-37 सी, चंडीगढ़ में “रिश्ते-रिश्ते” (वर-वधू परिवार मिलन दिवस) का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर हादसा : श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

एएम नाथ । चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना, पंजाब से आए श्रद्धालु...
article-image
पंजाब

बुआ अपने बेटे से नाबालिग भतीजी की कर रही थी शादी : पुलिस और एनजीओ ने शादी को दिया रुकवा

अमृतसर :  नाबालिक भतीजी की शादी बुआ अपने बेटे से करा रही था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. सूचना पर पहुंची पुलिस और एनजीओ ने शादी को रुकवा...
article-image
पंजाब

मजीठिया ने लगाया आरोप : रोपड़ जिले में अवैध खनन चरम पर , ट्रांसफर किए गए एसएसपी विवेक शील सोनी और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ‘टीम’ की रहनुमाई में

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया है कि हाल ही में ट्रांसफर किए गए एसएसपी विवेक शील सोनी और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की ‘टीम’ की...
Translate »
error: Content is protected !!