शाहपुर के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास: राज्य के हर खेत को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सिंचाई सुविधाः अग्निहोत्री

by

शाहपुर , 24 नवंबर। राज्य के हर खेत तक चरणबद्ध तरीके से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह उद्गार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार शाहपुर विधानसभा के मनई में 68 करोड़ की दो पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत दी।
उन्होंने कहा कि जल मिशन के तहत का अधूरा कार्य 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके तहत कांगड़ा जिला में 1027 करोड़ खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का अहम जिला है जहां पर जल एवं सिंचाई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए निर्णायक प्रयास हो रहे हैं। नूरपुर क्षेत्र की फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना अरसे से लटकी थी और अब तक तीन सौ करोड़ इस पर खर्चे जा चुके थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से अब इसकी केंद्र से इनवस्टमेंट क्लीयरेंस मिली है, परियोजना की लागत 643 करोड़ तक पहुंच गई है। ज्वाली क्षेत्र की सुखाहार योजना भी ठंडे बस्ते में थी अब सरकार ने इसे केंद्र को प्रेषित करने की इजाजत दी है। इस पर भी 223 करोड़ व्यय होंगे। ज्वालामुखी क्षेत्र की मध्यम सिंचाई योजना 367 करोड़ की है इसको भी राज्य की कमेटी से मंजूर कर केंद्र को भेजा गया है पालमपुर की सिवरेज योजना पर 350 करोड़ खर्च किया जा रहा है। एशियन विकास बैंक द्वारा 120 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं।
उन्होंने कहा की शाहपुर विस क्षेत्र में सिंचाई एवम पेयजल योजनाओं पर 216 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है जिसमें 142 करोड़ पेयजल तथा 17 करोड़ सिंचाई और 56 करोड़ सीवरेज सुविधा पर व्यय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं। इसी प्रयास के तहत धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में विकास के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा शाहपुर के चंगर क्षेत्र में पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की गई हैं तथा तेजी के साथ इन योजनाओं का कार्य पूर्ण होगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली के लिए बस सेवा आरंभ करने, तथा विभिन्न रूट्स पर बस सेवा का विस्तारीकरण, हैंडपंप स्थापित करने तथा पेयजल योजना का कार्य छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सुरेश महाजन, एडीएम रोहित राठौर, डीएम पंकज चढढा, आरटीओ प्रदीप कुमार, सीएमओ सुशील शर्मा, एसडीएम सौमिल गौतम, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने हरोली में विकास परियोजनाओं का लिया जायजा…. हरोली कॉलेज के निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण, बस डिपो, एटीएस और हेलिपोर्ट परियोजनाओं की प्रगति भी परखी

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 जुलाई. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली क्षेत्र में शिक्षा, परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक लाख पौधे – स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग परम आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को झटका..हिमाचल प्रदेश में, आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व दो अन्य नेता भाजपा में शामिल

ऊना : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर पार्टी के झटका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को देश का नाम भी नहीं पता : विधायक करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शिकायत

भरमौर : हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र पांगी का ऐसा प्राथमिक स्कूल है, यहां पर पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं जानते । इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के...
Translate »
error: Content is protected !!