शाहपुर दशहरा उत्सव को मिलेगा राज्य स्तरीय दर्जा : चिट्टे के खिलाफ वाकाथॉन में सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

by

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, बोले—नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ युवाओं को जागरूक करना भी सरकार की प्राथमिकता

एएम नाथ।  शाहपुर/कांगड़ा, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एंटी-चिट्टा वाकाथॉन के दौरान शिमला से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए की। कार्यक्रम का उद्देश्य मादक पदार्थ चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए गंभीर समस्या बन जाता है। इससे युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभावों को समझने और अपने मित्रों तथा आसपास के लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक गतिविधियां उन्हें स्वस्थ और सार्थक जीवन की ओर आगे बढ़ाने में मदद करती हैं।

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से बच्चों तथा युवाओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की पहल केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाने और नशामुक्त वातावरण तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने और इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।May be an image of one or more people and text

शाहपुर की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन मिलेगा और शाहपुर की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

शाहपुर के दशहरा मैदान में मौजूद उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिट्टे के उन्मूलन के लिए शाहपुर में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि एंटी-चिट्टा वाकाथॉन भी इसी मुहिम का हिस्सा है।

सामूहिक प्रयासों से ही नशे पर लगेगी लगाम

इस अवसर पर महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से चिट्टे के उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

एंटी-चिट्टा वाकाथॉन में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुरू होंगी चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं

रोहित जस्वाल।  ऊना, 15 मई। ऊना जिला के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में चुनावी साक्षरता कार्यशाला गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों में खुलेंगे एसटीएफ के थाने, एनडीपीएस के मामले देखेंगे – एक्शन मोड में सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा समेत अन्य नशा पहुंचा रहे माफिया की कमर तोड़ने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। एनडीपीएस से संबंधित मामलों की जांच के लिए प्रदेश के तीन जिलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटी के कमरे से आवाजें आ रही थी : दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या

मुंगेर :  बिहार के मुंगेर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का...
Translate »
error: Content is protected !!