शाहपुर महिला कांग्रेस ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे बढ़ाए हाथ : विधायक केवल सिंह के माध्यम से एक लाख सीएम राहत कोष को भेजा

by
सुक्खू सरकार और संगठन मिलकर प्रभावितों के पुनर्वास में करेंगे मदद: पठानिया
धर्मशाला, 06 अगस्त। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए शाहपुर महिला कांग्रेस ने अपने हाथ आगे बढ़ा दिए हैं। रविवार को महिला ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर के पदाधिकारियों ने महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नीना ठाकुर की अध्यक्षता में विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से सीएम आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रूपये का चेक भेंट किया। इस बाबत शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुक्खू सरकार तथा कांग्रेस संगठन आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में आपदा के डे वन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग की तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई यही नहीं राहत मैन्युअल में मुआवजा राशि भी पांच से दस गुणा तक बढ़ा कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जिनके आपदा में प्रयासों को वर्ल्ड बैंक द्वारा भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की संवेदनाओं तथा दुख तकलीफों को दूर करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने शाहपुर ब्लाक के कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों से राहत आपदा कोष के लिए धन एकत्रित करने का आग्रह किया है ताकि आपदा की इस घड़ी प्रभावित लोगों की बेहतरीन तरीके से मदद की जा सके।
इस अवसर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सरिता सैनी,पुषा जरियाल पार्षद,सुलेखा देवी,राजकुमारी,नम्रता चंबियाल, कंचन पठानिया,मीनाक्षी राणा ,सरोज बाला,रीना पठानिया, अनिता देवी,जानवी महाजन,सुषमा देवी,सीमा देवी,मधु बाला,राजेश्वरी राणा,आशा देवी पंचायत समिति,वीना चौधरी,सरोशी परमार,कुसम लता पंचायत वार्ड सदस्य ,परवीन कुमारी उपस्थित थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। बिलासपुर  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट 817.61 करोड़ रुपये का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता : राजेश शर्मा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पिछले वितीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता पाई है। यह राशि 817.61 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाया महिला दिवस : महिलाएं समाज की बेड़ियों को तोड़कर देश की प्रगति में व पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के पथ पर अग्रसर

ऊना : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (सेडी) ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सीएमओ डॉ मंजू बहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू...
हिमाचल प्रदेश

जिला कोली समाज कार्यकारिणी चुनाव 19 को कुनिहार में

बीबीएन, 9 अप्रैल (तारा) : जिला कोली समाज की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 19 अप्रैल को कुनिहार में स्थित सिंग़ तंदूर रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला महासचिव जगदेव गर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!