शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति विभाग की 100 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित : केवल सिंह पठानिया

by
नलकूप का किया लोकार्पण, 1723 लोगों को मिलेगी सुचारू पेयजल सुविधा
एएम नाथ। शाहपुर, 9 जनवरी।   शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं आधारभूत ढांचा विकास योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नेरटी में उठाऊ पेयजल योजना भैरू–चूड़था–योल–झरेड के सुधारीकरण के अंतर्गत निर्मित नलकूप के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि इस नलकूप के प्रारंभ होने से नेरटी पंचायत के तीन गांवों के 1723 लोगों को शुद्ध एवं सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जा रही इस उठाऊ पेयजल योजना का अधिकांश कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में 7.35 करोड़ रुपये की लागत से रैत–झीरबल्ला सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे 31 मार्च के बाद टायरिंग कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति को सशक्त बनाने के लिए 48 लाख रुपये की लागत से 63 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250 केवीए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार का लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर विधायक ने नेरटी सेंटर के प्राथमिक विद्यालय के 38 बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए।
कांग्रेस पेंशन सेल के अध्यक्ष एवं स्थानीय निवासी प्रदीप बलौरिया ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्षों पुरानी पेयजल एवं अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान कर उन्होंने लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है, जिसके लिए क्षेत्रवासी उनके आभारी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को त्वरित करवाई हेतु संबंधित विभागों को भेज दिया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, साहित्यकार डॉ. गौतम व्यथित, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, पूर्व प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान, बीईईओ मिंटो देवी, पीटीएफ प्रधान दलजीत, सीएचटी अरविंद धीमान, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, संजय शर्मा, कैप्टन रविंदर, महिला मंडल प्रधान सुमना, शीला देवी, मुख्याध्यापक संजय, राजेंद्र मन्हास, सुखदेव, जसवीर, देशराज, रामनाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारीयों बारे बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी (किलाड़) में 15 अप्रैल 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नगर जवाहर पार्क में किया विजय संकल्प रैली को संबोधित

सुंदरनगर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। क्योंकि इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्रों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से

धर्मशाला, 28 नवंबर। मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला विक्रम इलावर्सन ने बताया कि हिमाचल सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से...
Translate »
error: Content is protected !!