शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का विधायक केवल सिंह पठानिया ने चेक सीएम को किया भेंट

by
शाहपुर, 10 अगस्त। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए शाहपुर कांग्रेस तथा फ्रंटल संगठन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए खुलकर मदद कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सीएम को चार लाख 36 हजार का चेक भेंट किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ,महिला काँग्रेस, युवा काँग्रेस ,सेवादल कांग्रेस, एनएसयूआई ,एस०टी०प्रकोष्ठ ,एस०सी०प्रकोष्ठ, पेंशनर सेल,भूतपूर्व सैनिक लीग ,अल्पसंख्यक सेल,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, बूथ कांग्रेस कमेटियों ,ठेकेदार यूनियन, समाजसेवी संगठनों, शाहपुर व्यापार मंडल,चढ़ी व्यापार मंडल, रैत व्यपार मण्डल,द्रमन व्यापार मण्डल तथा समाजसेवी सगठनों द्वारा आपदा राहत कोष में बढ़चढ़ कर राहत राशि एकत्रित की थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा के डे वन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग की तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई यही नहीं राहत मैन्युअल में मुआवजा राशि भी पांच से दस गुणा तक बढ़ा कर आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु प्रदेश के पहले ऐसे सीएम हैं जिनके आपदा में प्रयासों को वर्ल्ड बैंक द्वारा भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनमानस की संवेदनाओं तथा दुख तकलीफों को दूर करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने शाहपुर ब्लाक के कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों से राहत आपदा कोष के लिए धन एकत्रित करने का आग्रह किया था ताकि आपदा की इस घड़ी प्रभावित लोगों की बेहतरीन तरीके से मदद की जा सके।
बीएसएफ के जवान के शहीद होने पर जताया शोक
धर्मशाला, 10 अगस्त। शाहपुर हल्के के चंगर क्षेत्र के परगोड़ पंचायत रिटायर सूबेदार सागर सिंह के सपुत्र बीएसफ जवान हवलदार विजय कुमार के ड्यूटी दौरान हाथियो के झुंड के हमले में शहीद होने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के दबाव में कर रहे हैं, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कर रहे हैं कोशिश – तथ्यहीन बातें कर रहे हैं कांग्रेस के मंत्री, पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोप निराधार : जयराम ठाकुर 

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा के सिर फोड़ रहे हैं ठीकरा,   अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना तो दूर अभी भी जनभावनाओं को आहत कर रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्री एएम नाथ।शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण घरों में कैद

एम नाथ। चम्बा : चुराह उपमंडल की अति दुर्गम ग्राम पंचायत टेपा के हैल गाँव में करीबन 3 फीट बर्फबारी हुई है, जिससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। बिजली तीन दिनों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में रीयल-टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला में रियल टाइम लैंडस्लाइड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व...
Translate »
error: Content is protected !!