शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण : केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून :  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में गत दिवस शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शाहपुर सैनिक लीग के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शाहपुर में निर्माणाधीन वॉर मेमोरियल के निर्माण कार्य तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह वॉर मेमोरियल देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान से प्रेरणा प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने भी वॉर मेमोरियल से संबंधित अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा करते हुए उन्हें यथासंभव शामिल करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल जय चंद टपवाल, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, बलदेव, अमर सिंह, रत्न सिंह, जन्मेज, सुरेन्द्र पटियाल, अश्वनी धीमान, लोकेश नाग तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित अन्य गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला कल्याण समिति : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर अध्यक्ष नियुक्त

शिमला: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिला कल्याण समितियों के गठन की जारी अधिसूचना के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिला ऊना और मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर जिला कल्याण समिति का अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे दिल्ली के पार्टी विधायक : कहा अरविंद केजरीवाल इस्तीफा न दें, जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक पहुंचे। जिन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार पद होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे

ऊना, 8 अगस्त – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोदरेज कंपनी ने थाना डिस्पेंसरी में सीएसआर के तहत 6 लाख रुपये के कराए विकास कार्य

डिस्पेंसरी में बनाया शेड व स्टोर का किया रिपेयर, वारटर कूलर व कुर्सियों का कराया प्रबंध बद्दी, 30 जनवरी (तारा) : बद्दी स्थित गोदरेज कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत आयुष विभाग की थाना स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!