शिक्षकों के तबादलों पर रोक – मार्च 2026 तक : स्कूलों में 3100 जेबीटी व टीजीटी होंगे भर्ती

by
हिमाचल प्रदेश में अब शिक्षकों के तबादलों के लिए आने वाले नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। मार्च 2026 तक आवेदन लेने पर अब रोक लगा दी गई है। राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि तबादलों के लिए 15 अप्रैल तक आए आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।
इन आवेदनों के संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जल्द 3100 जेबीटी और टीजीटी की नई भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि तबादलों को लेकर सरकार ने बीते वर्ष कड़ा फैसला लिया था। स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए साल भर तबादले नहीं किए गए।
बीते दिनों तबादले करवाने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। 15 अप्रैल तक आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। अब कोई भी नया आवेदन मंजूर नहीं होगा। मार्च 2026 तक तबादलों पर रोक रहेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादलों के लिए अब शिक्षक आवेदन ना करें। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों के 3100 पद भरे जाने हैं। मेडिकल, नॉन मेडिकल टीजीटी के पद पहले भरे जाएंगे।
प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी हैं, वहां नियुक्तियां की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वोकेशनल शिक्षकों की मांगों को हल करने के लिए सरकार प्रयासरत है। वोकेशनल शिक्षक मुख्यमंत्री से मिले हैं। निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग उठाई गई।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के लिए सरकार प्रयासरत है। कुछ अधिकारी इन दिनों अवकाश पर हैं। जल्द ही नीतिगत फैसला लिया जाएगा। वीरवार को भी इस बाबत अधिकारियों से चर्चा भी की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा स्टडी वीजा 2027 इंटेक के लिए आवेदन का सुनहरा मौका : कंवर अरोड़ा

12वीं पास और डिग्री धारक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन; पढ़ाई में लंबा गैप और पहले वीजा रिजेक्शन झेल चुके विद्यार्थियों के लिए भी केस के आधार पर अवसर नवांशहर/गढ़शंकर । कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए जिले बनाने के प्रस्ताव पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल, कर्ज और विकास के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को घेरा

चंबा में नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—न गारंटियां पूरी हुईं, न कर्मचारियों-पेंशनरों को समय पर भुगतान एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के शहरों के लिए ₹1200 करोड़ की बड़ी पहल, केंद्र के साथ बनी रणनीति

नई दिल्ली में हुई बैठक में विक्रमादित्य सिंह ने रखा पहाड़ों का पक्ष, विशेष रियायत की मांग डिकंजेशन, स्मार्ट मोबिलिटी और आपदा-रोधी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित...
हिमाचल प्रदेश

दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में

ऊना (28 जनवरी)- सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ऊना रत्न सिंह बेदी ने कहा है कि दि दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में है। ऐसे में जिस भी जमाकर्ता या...
Translate »
error: Content is protected !!