शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

by

 

गढ़शंकर – गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मिड-डे वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए  डीएमएफ नेता हंस राज, सतपाल केलर, गुरमेल सिंह और मिड-डे मील नेता बलविंदर कौर लागिया, कमलजीत कौर बसियाला, बलजीत कौर धमाई और कमला देवी की अगुआई में शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में राज्य स्तरीय रैली के लिए सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते रवाना हुए ।

इस समय बिभिन्न नेताओं ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की संख्या में कमी के कारण रसोइया कर्मचारियों को दूर के स्कूलों में स्थानांतरित करने का आदेश दिए  जा रहा है जबकि वेतन मात्र 3000 रु. है। उन्हीनों ने कहा के मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार के सदस्यों को ही रोजगार में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मिड-डे मील एवं अंशकालिक सफाई कर्मचारियों को ई.एस.आई. की सुविधा दी जाए और उनका  ईपीएफ काटा जाए।
डीटीएफ के जिला अध्यक्ष सुखदेव डांनसीवाल ने कहा कि मिड-डे मील कर्मियों को गर्म व ठंडी वर्दी दी जाए तथा ग्रेड-4 कर्मियों के रिक्त पदों पर आठवीं पास कर्मियों को नियुक्त किया जाए। मिड-डे मील वर्करों को हर साल 10 मेडिकल अवकाश और छह माह का मातृत्व अवकाश दिया जाए।  मिड-डे-मील वर्करों का कम से कम 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा किया जाए। दुर्घटना होने पर इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए और जान चली जाने पर नियमित कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
इस मौके पर मिड डे मील वर्कर सुरजीत कौर, कमलजीत कौर, पिंकी, परमजीत कौर, बलविंदर कौर, कुलविंदर कौर, राज रानी, कमला देवी, इंदरजीत कौर, कृष्णा देवी, मंजीत कौर, रेनू रानी, कमलजीत कौर, लखवीर कौर, सुरिंदर कौर ,कमलेश आदि मौजूद रहे।
फोटो : शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर सेरवाना होते समय वर्कर नारेवाजी करते हुए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओपन चैलेंज : दिलजीत दोसांझ का ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में आए हुए हैं।  विदेश में तो ये कॉन्सर्ट कर फैन्स का दिल जीत रहे थे. इस बार दिलजीत इंडिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘दिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाम – हिमाचल की वादियां में , मंडी से मनाली तक हर रोज ट्रैफिक का कहर, टूट पड़ा पर्यटकों का सैलाब

मनाली : गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश की वादियों की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर यह भारी भीड़ अब सिरदर्द बनती जा रही है। मंडी...
article-image
पंजाब

बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय...
article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में...
Translate »
error: Content is protected !!