शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को शिक्षा मंत्री हिमाचल भवन चंडीगढ़ से चलकर सांय 6:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा पहुंचेंगे, उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में होगा। 15 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे शिक्षा मंत्री जिला मुख्यालय चंबा में 78 वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा इस दिन भी उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में ही होगा। 16 अगस्त को प्रातः 10: 30 बजे शिक्षा मंत्री चंबा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। शिक्षा मंत्री इसी दिन बाद दोपहर 3:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलारी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के उपरांत 3:30 बजे डलहौजी के लिए रवाना होंगे। वे सांय 5:00 बजे डलहौजी पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस डलहौजी में होगा। शिक्षा मंत्री का शेष प्रवास कार्यक्रम बाद में जारी होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवतियां बीच सड़क पर डांस करने लगी : ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई

अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर से इलाज भी न देने वाली सरकार संवेदनहीन : जयराम ठाकुर

लोग इलाज के लिए क्यों भटक रहे हैं, बच्चे तिरपाल में पढ़ने को क्यों विवश सुजानपुर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस में डाटा अपडेट करने बारे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सोलन  :  सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सोलन में एकीकृत सड़क सुरक्षा डेटाबेस (आई.आर.ए.डी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!