शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर : चंबा में समीक्षा बैठक आयोजित नियमों के पालन से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

चंबा में 250 शिक्षकों-अधिकारियों की बैठक, वित्तीय व विभागीय अनुपालना पर चर्चा

एएम नाथ। चंबा : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभागीय एवं वित्तीय नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (सीबीएसई) में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की, जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों से आए अधिकारियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक में चंबा जिले के 9 शिक्षा खंडों से लगभग 250 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। इनमें विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक तथा मुख्य शिक्षक शामिल थे। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वोपरि है।
उन्होंने अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे विभागीय और वित्तीय नियमों की पूरी जानकारी रखें तथा उनका पारदर्शी और समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ शैक्षणिक गुणवत्ता को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिल सके।
उपायुक्त ने कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और वित्तीय लेन-देन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अनुभाग अधिकारी वित्त नवीन ठाकुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न वित्तीय नियमों की विस्तृत जानकारी दी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए जिले में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।
उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों के निरंतर प्रयास, समर्पण और सकारात्मक सोच से आगामी शैक्षणिक सत्र में शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जंगल में दफनाया मिला था शव : दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में हरियाणा से पकड़े दो युवक शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डायलॉग अब पूरे हो चुके – ‘कंगना रनौत की स्क्रिप्ट खत्म, अब हो रही पैकअप की तैयारी : मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी प्रत्याशी का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा -विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। हिमाचल की मंडी सीट पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बीजेपी की कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। मंडी में प्रचार के दौरान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट कालेज ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे – डाॅ अमरजीत कुमार

पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में पेशाब करने पर देना होगा 500 जुर्माना : कुत्ता घुमाने से लेकर थूकने तक बदल गए सभी नियम, देना पड़ेगा मोटा पैसा

नई दिल्ली : नई दिल्ली के निवासी और छोटे व्यवसाय जल्द ही अपने छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए ज्यादा जुर्माना देने पड़ सकता है. हालांकि, कुछ मामूली अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने का प्रस्ताव भी संसद...
Translate »
error: Content is protected !!