शिक्षा से विनय, विनय से विकास : केवल सिंह पठानिया

by

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर रैत में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम, विधायक रहे मुख्यातिथि

एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के पूर्व दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है, जो शांति, समानता और सतत विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस सभी के लिए समावेशी, समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिकार पर बल देता है, जिससे शिक्षा के माध्यम से गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने सभी उपस्थित जनों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस तथा हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में युक्तिकरण, क्लस्टर सिस्टम तथा पहली कक्षा से अंग्रेज़ी शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु अध्यापकों को एक्सपोज़र विज़िट पर भेजा जा रहा है, ताकि शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की गई है। विधायक ने जानकारी दी कि रैत विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चम्बी मैदान में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 11 विद्यार्थियों को लगभग 2 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जबकि अन्य 108 विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्तियों का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नशामुक्त हिमाचल नशामुक्त परिसर अभियान के तहत लघु नाटिका के माध्यम से नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक ने जमा दो में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंकिता (सुपुत्री कुशल कुमार) को 11,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, विधानसभा के पूर्व सचिव गोवर्धन, एटीसी शाहपुर प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, कांग्रेस नेता डी.डी. शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, शहरी कांग्रेस प्रधान उत्तम चम्बियाल, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज,प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, अनिल जरयाल, रिशु समयाल, भाग सिंह, राकेश कटोच, बीईईओ मिंटो देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, रीना पठानिया, शिवानी, मधुबाला सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, विभागीय अधिकारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चम्बा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी कैसे देगी जब सरकार के पास आँकड़ा ही नहीं, बिना बजट के योजनाएं घोषित करने वाले हवा-हवाई सीएम बने सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना बजट प्रावधानों के ही हवा हवाई योजनाओं की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। दो बार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!