2 किलो चिट्‌टा पकड़ा : शिमला पुलिस ने 101 मामले एनडीपीएस के रजिस्टर किए

by

शिमला । हिमाचल के शिमला में लगातार बाहरी राज्य से नशे की सप्लाई हो रही है। शिमला पुलिस ने अभी तक 101 मामले चिट्‌टे से संबंधित रजिस्टर किए हैं, जबकि पिछले पूरे साल 72 मामले ही चिट्ठा सप्लाई के सामने आए थे। जिला पुलिस ने इस मामले में 163 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि 2 किलो चिट्ठा पकड़ने में सफलता हासिल की है।
यह खुलासा एसपी मोनिका भटुंगरू में करते हुए कहा कि नशा माफिया ऐसे युवाओं को टारगेट कर रहे हैं, जिनकी उम्र अभी काफी कम है। नशे के इस खेल में अभी तक काफी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ नशा माफिया सक्रिय हैं।
शिमला शहर में नशे की सप्लाई करने वाले कुछ नशा तस्करों के तार बाहरी राज्यों से जुड़े हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से शिमला शहर में नशे की सप्लाई आ रही है। वहीं, ऊपरी शिमला के लिए उत्तराखंड के रास्ते नशा भेजा जा रहा है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी नशे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की नशे से संबंधित जानकारी पुलिस की ड्रग फ्री एप पर दे सकते हैं। इसके अलावा पुलिस स्टेशन में फोन करके भी इस संबंध में जानकारी दी जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कसौली : नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा

सोलन : कसौली में हरियाणा के शराब के नशे में धुत चार पर्यटकों ने छावनी परिषद के कर्मचारी को लात घूंसों और डंडों से पीटा। हरियाणा नंबर HR04J-9900 की गाड़ी छावनी परिषद के बैरियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईआईटी कमांद से मंडी आ रही टैक्सी में लगी आग, जलकर राख : चालक समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

कटिंडी के पास सवा चार बजे हुआ हादसा, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू एएम नाथ।  मंडी। आईआईटी कमांद से मंडी शहर की ओर आ रही एक टैक्सी में बुधवार को अचानक आग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्ष की लगी लॉटरी पहुंचे संसद, मनु सिंघवी के हाथ लगी निराशा – हार से सुक्खू भी सकते में

एएम नाथ। शिमला राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विधानसभा में कांग्रेस 40 विधायकों के साथ जहां पूर्ण बहुमत में है। बावजूद इसके भारतीय जनता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!