शिमला रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय “हिमाचल दिवस समारोह” : राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि

by
एएम नाथ, शिमला :   हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2024 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल होंगे।
यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने हुए दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिमला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एसडीआरएफ, भारतीय पुलिस रिज़र्व वाहिनी आदि शामिल रहेंगे, जिनका पूर्वाभ्यास 10 अप्रैल, 2024 से आरम्भ होगा।
इसी प्रकार, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हमीरपुर, सिरमौर, मण्डी और कांगड़ा जिला के उत्कृष्ट सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
बैठक में बताया गया कि समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस और हिमाचल होमगार्ड बैंड आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी निमंत्रण पत्र समय रहते भिजवा दिए जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
अनुपम कश्यप ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बेहतर सजावट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां तय समय सीमा तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, उपमण्डलाधिकारी (शिमला ग्रामीण) कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी (शिमला शहरी) भानु गुप्ता, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कानूनी अधिकारों के लिए अदालत जाना पत्नी की ओर से मानसिक क्रूरता नहीं: हिमाचल हाईकोर्ट

एएम नाथ / रोहित जसवाल।  शिमला, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यदि पत्नी अपने और बच्चे के अधिकारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर जारी जोरदार विरोध-प्रदर्शनों के बीच आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवतियों को जूट बैग और खिलौने बनाने का दिया प्रशिक्षण : पीएनबी आरसेटी ने स्वरोजगार आरंभ करने के भी दिए टिप्स

धर्मशाला, 08 अगस्त। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला की ओर से हार जलाड़ी में बेरोजगार युवतियों के लिए जूट बैग तथा खिलौने बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार बचनबद्ध: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। सोलन : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!